उर्गमघाटी : कल्पगंगा नदी किनारे फंसा खच्चर का किया सफल रेस्क्यू

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

उर्गमघाटी : कल्पगंगा के किनारे फंसा खच्चर को फायर कर्मियों ने किया सफल रेस्क्यू।

बुधवार को लगभग 9 बजे उर्गमघाटी के सलना गांव से मोबाइल पर फायर स्टेशन ज्योर्तिमठ को सूचना मिली कि कल्पगंगा नदी किनारे एक खच्चर फंसा हुआ है।

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन ज्योर्तिमठ से रेस्क्यू टीम तत्काल आवश्यक उपकरणों सहित घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि नदी का बहाव अत्यधिक तेज था और पारंपरिक मार्ग से नदी पार करना संभव नहीं था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेस्क्यू टीम ने जोखिम उठाते हुए लगभग 400 मीटर ऊंची चट्टान से उतरकर नदी के दूसरी ओर पहुंचने का निर्णय लिया। सीमित संसाधनों के बावजूद टीम ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए अत्यंत कठिन परिस्थितियों में फंसे हुए घोड़े को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की।

इस साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक संपन्न करने वाली फायर रेस्क्यू टीम के सदस्य निम्नलिखित हैं। LFM राजीव सिंह,FM पंकज थपलियाल,FM हरदीप,FM सौरभ पुरोहित,FM प्रियंका रावत,FM प्रियंका ज्योर्तिमठ क्षेत्र की जनता तथा प्रशासन द्वारा फायर सर्विस टीम की इस त्वरित, साहसिक एवं समर्पित कार्यप्रणाली की भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।

Next Post

ऊखीमठ : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीते प्रत्याशियों ने मनाया जश्न

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : विकासखंड मुख्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पांचवे राउंड की मतगणना जारी है तथा मतगणना सातवे राउंड में सम्पन्न होगी। जिला पंचायत के त्रियुगीनारायण व ल्वारा वार्ड पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने जीत दर्ज की जबकि कालीमठ वार्ड पर मतगणना जारी है । जिला पंचायत के […]

You May Like