
संजय कुंवर
उर्गमघाटी : गौरा देवी पर्यावरण, प्रकृति एवं पर्यटन विकास मेले को भव्य बनाने के लिए बैठक आयोजित।
चमोली जिले के विकासखण्ड ज्योर्तिमठ के उर्गमघाटी में हर वर्ष पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर गौरा देवी पर्यावरण, प्रकृति एवं पर्यटन मेले का भव्य आयोजन किया जाता है। मेले में प्रकृति संरक्षण का संदेश देने के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए समाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी मेले को भव्य बनाने के लिए समिति व ग्रामीणों द्वारा बैठक का आयोजन कर तैयारियां शुरू कर दी गई है। 28 वां गौरा देवी पर्यावरण एवं प्रकृति पर्यटन विकास मेले की तैयारी बैठक में पूर्व प्रमुख हरीश परमार एवं कल्प क्षेत्र विकास आंदोलन के अध्यक्ष शंकर सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न की गई। बैठक में महिला मंगल दल युवक मंगल दलों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें विलुप्त हो रहे लोकगीतों लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। बच्चों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण आधारित भाषण नृत्य नाटिका मेरी भूमि मेरी माटी पर नाटिका वन अग्नि सुरक्षा के विषयों पर लोकगीत एवं लघु नाटिकाएं प्रस्तुत की जाएंगी जो सीनियर जूनियर प्राथमिक वर्ग के बच्चों के द्वारा अपनी प्रस्तुति 5 जून को दिया जाएगा। खाद्य व्यंजन प्रतियोगिता विलुप्त हो रहे खाद्य सामग्री पर आधारित होगा, विकास विभागों के द्वारा विभिन्न स्टालों लगाए जायेगा। पर्यावरण संरक्षण, समाजिक, साहित्य, कला एवं पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को गौरा देवी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। दो दिवसीय मेले में आमंत्रण राज्य के मुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री वन मंत्री एवं बदरीनाथ के विधायक इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को इस मेले में आमंत्रण किया गया है। मेले संचालन के लिए विभिन्न समितियां का गठन किया गया है जो खेल प्रतियोगिता अन्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। बैठक में जैव विविधता संरक्षण के संबंध में भी चर्चा हुई।
इस बैठक में प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष अनूप नेगी, राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व प्रधान उर्गम मिकल, सरपंच संगठन ज्योर्तिमठ के प्रकाश पंवार, वन पंचायत सरपंच उर्गम सत्येंद्र पंवार, महिला संगठन के गोदावरी देवी, नंदी देवी, भवानी देवी, नंदा सिंह नेगी, प्रकाश नेगी, रघुवीर सिंह चौहान, चंद्र मोहन सिंह, नागेंद्र सिंह नेगी लोक गायिका देवैशवरी देवी, कल्पेश्वर कला मंच के चन्द्रशेखर,हेमा,सोनी देवी,आशा देवी,
वादर लाल, मनहोर पंवार, कुन्दन सिंह, हीरा सिंह उजागर सिंह सहित 50 से अधिक लोग बैठक में उपस्थित थे। बैठक का संचालन लक्ष्मण सिंह नेगी द्वारा किया गया।

