
34 वर्षों बाद भर्की भैटा गांव की आराध्य कालिंका एवं मैदयूल धार की देवी की नौ माह रथयात्रा का शुभारंभ
रघुबीर नेगी की रिपोर्ट
जोशीमठ : उर्गमघाटी के भर्की गांव में मां कालिंका देवी की रथयात्रा 34 साल बाद भ्रमण के लिए लगभग प्रातः पॉच बजे कालिंका मंदिर गर्भगृह से मॉ कालिंका व मायाधार मंन्दिर से मायाधार देवी पंचायत चौक में लाया गया, जहां विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना आयोजित की गई।

देवरा यात्रा नौ माह तक आयोजित होगी क्षेत्र के विभिन्न देवी देवताओं के निशान भी शामिल होंगे।
पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव उर्गमघाटी के शीर्ष में विराजमान भर्की भैटा वासियों की कुलदेवी कालिंका देवी की देवरा यात्रा को लेकर ग्रामीण बीते दिनों से तैयारियों में जूटे थे। भर्की भूमियाल के पश्वा लक्ष्मण नेगी ने बताया कि कालिंका देवी देवरा यात्रा में भूमियाल देवता की छड़ी, कटार व दाणी देवी की कटार भी शामिल होंगे।
बुधवार को डुमक गांव के कौल घोडिया, पल्ला से मां नंदा देवी व थेंग गांव से जाख देवता के प्रतिनिधि भर्की गांव पहुंचे। नौ माह तक देवरा यात्रा अपने पहले पड़ाव की यात्रा में उर्गमघाटी के साथ चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ धाम, बदरीनाथ धाम सहित अन्य धार्मिक स्थल के साथ जोशीमठ, दशोली में अनुसूया माता भ्रमण व विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ध्याणीयों को आशीर्वाद देगी।

क्षेत्र की खुशहाली और सुख समृद्धि को देवरा यात्रा
आज बृहस्पतिवार को गर्भगृह से बाहर आकर माता ने अपने भ्राता भूमियाल देवता धनाणधौड महाराज से उनके स्थान पर भेंट की 34 वर्षों के लम्बे अन्तराल के बाद कालिंका देवी एवं मैदयूल धार की देवी ने भर्की भूमिका के मूल स्थान पर जाकर कुशलक्षेम पूछी । झमाझम वर्षा के बीच माता ने भक्तों को सुख समृद्धि एवं खुशहाली का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर महावीर पश्वा घंटाकर्ण जगदीश सनवाल पश्वा वजीर डुमक चंद्रमोहन पश्वा चंडिका रणजीत चौहान पश्वा दाणी थैग जाख देवता एवं दाणी पश्वा मा नन्दा जाख देवता जखोला पश्वा बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला, सूर्या प्रकाश पुरोहित, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष अनूप नेगी, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरीश परमार, मेला कमेटी के सचिव रघुवीर सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष नन्दा सिंह नेगी , उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह रावत व देवेंद्र सिंह हरि सिंह नेगी हरीश नेगी नारायण सिंह चौहान कुंवर सिंह चौहान राजेन्द्र रावत रघुबीर नेगी सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।

