उर्गमघाटी : देवग्राम के कई घरों में भूस्खलन से आई दरारें, लोग घर छोड़ने को मजबूर – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

ग्राउंड जीरो से रघुबीर सिंह नेगी की रिपोर्ट

पुनर्वास की राह देखता उर्गम देवग्राम

जोशीमठ उर्गमघाटी के देवग्राम, गीरा व बांसा गांव में भूस्खलन से सैकड़ों नाली जमीन के साथ ही कही मकानों में दरारें पड़ गई हैं। इन घरों में रहना अब खतरे से खाली नहीं है। ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार शासन – प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके चलते लोग मौत के साए में जीने को मजबूर हैं।

जोशीमठ ब्लाक के दूरस्थ गांव उर्गमघाटी के देवग्राम, गीरा व बांसा गांव में 2013 की आपदा के बाद से गांव के नीचे लगातार भूस्खलन हो रहा है। जिससे गांव के लोगों की सैकड़ों काश्तकारी भूमि बर्बाद हो गई है। इतना ही नहीं अब भूस्खलन का दायरा बढ़ने लगा है और धीरे – धीरे कई लोगों के घरों में दरारें पड़ गई हैं। जिससे इन घरों में रहना अब खतरे से खाली नहीं है। कभी भी कोई बड़ा हादसा यहां हो सकता है! ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों द्वारा लंबे समय से प्रशासन से मांग करते रहे कि गांव का पुनर्वास किया जाए किंतु अभी तक कार्यवाही नहीं हो पाई है। लोग दहशत के साए में जीवन यापन कर रहे हैं कई लोग अपना घर छोड़ चुके हैं।

देवग्राम के भल्ला खोला, मलखोला, मल्यामहल, गीरा व बांसा की स्थिति काफी खराब है, कई लोगों ने अपने मकान छोड़ दिए हैं। लगातार भूधंसाव से दरारें बढ़ रही है देवग्राम के पंचायत भवन पर भी दरारे आ चुकी हैं।

क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि

हमने कई बार जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री को विधानसभा अध्यक्ष मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर इस संबंध में शिकायत दर्ज की है। आज तक सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पाई है। 2013 की आपदा के बाद लगातार मकानों टूट रहे हैं। लगातार हम इन मुद्दों को उठाते रहे कोई सुनने वाला नहीं है लोग बेघर होने की स्थिति में हैं।

देवेन्द्र रावत प्रधान देवग्राम

देवग्राम में कल्प क्षेत्र विकास आंदोलन के माध्यम से भी इन मुद्दों को उठाते रहे परंतु कोई सुनने वाला नहीं है। विगत वर्ष भी चमोली जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत जी को हम ज्ञापन दे चुके हैं किंतु कार्यवाही नहीं हो पाई है। गोपेश्वर में जिलाधिकारी को भी इस प्रकरण में लोगों के द्वारा ज्ञापन दिया हैं।

लक्ष्मण सिंह नेगी
सचिव
कल्पक्षेत्र विकास आन्दोलन उर्गम घाटी

 

देवग्राम के कुलदीप सिंह की मकान पर दरार लगातार बढ़ रही है वही देवग्राम पंचायत भवन के पास किशन सिंह पुत्र कृपाल सिंह की मकान नीचे गिरने वाली इसी तरह गीरा बांसा में कुंदन सिंह सजवान इंदर सिंह सजवान हीरा सिंह राजेंद्र सिंह रावत गजेंद्र सिंह रावत केदार सिंह देवेंद्र सिंह सहित कई लोगों की मकानों पर दरारें पड़ी है। जिससे बरसात में मुश्किलें बढ़ सकती है

Next Post

डीएम मयूर दीक्षित ने मंगलवार देर रात्रि को थाना ऊखीमठ का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश - पहाड़ रफ्तार

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार देर रात्रि को थाना ऊखीमठ का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा कानून व्यवस्था सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए थाने में सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए। औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मालखाना, रसोई, कारागार, […]

You May Like