भाजपा नगर मंडल पीपलकोटी अध्यक्ष के नेतृत्व में टीम ने कंटेंटमेंट जॉन स्यूंण भेजी मूलभूत सुविधाएं – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

दशोली ब्लॉक के अंतिम ग्राम पंचायत स्यूंण में 22 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। जिसके बाद गांव को कंटेनमेंट जॉन बनाया गया है। भाजपा के बूथ अध्यक्ष अरुण राणा द्वारा बताया गया कि करोना पॉजिटिव लोग होम क्वॉरेंटाइन हैं। जिनमें कुछ लोगों को डेली उपयोग की सामान सब्जी और अन्य चीजों की जरूरत है।

भाजपा नगर मंडल पीपलकोटी के अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल के नेतृत्व में एक टीम ने स्यूण पहुंच कर सब्जी,नींबू,चीनी,चायपत्ती, दवाईयां,मास्क,हेंड ग्लब्स और PPE किट,करोना पॉजिटिव परिवारों को गांव से पहले बूथ अध्यक्ष अरुण राणा,पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश रावत ग्राम प्रधान मनोरमा देवी के पास सौंप दिया। हमारी टीम में मंडल महामंत्री दीपक पंत,शक्ति केंद्र संयोजक व ग्राम प्रधान मठ झडेता संजय राणा,अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष व ग्राम प्रधान बेमरू पंकज कुमार,युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष मनीष नेगी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से मंडल कार्यवाह शिवम् सती,सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम सिंह नेगी उपस्थित रहे।

Next Post

स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय ने कंटेंटमेंट जॉन किसान नगर अगथला में किया स्वास्थ्य जांच - पहाड़ रफ्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से संचालित स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन की टीम द्वारा बुधवार को नगर पंचायत pipalkoti के अगथला वार्ड के किसान नगर में जहां पर 17 लोग पॉजिटिव आ गये थे तथा उस क्षेत्र को प्रशासन द्वारा containment जॉन बनाया गया है। बुधवार को वहां पर स्वामी […]

You May Like