आपदा राहत के तहत प्रत्येक परिवार को तत्कालिक रूप से 1.50लाख की अंतरिम सहायता दी जाएगी : सचिव मुख्यमंत्री

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

आपदा राहत के तहत प्रत्येक परिवार को तत्कालिक रूप से 1.50लाख की अंतरिम सहायता दी जाएगी

सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुन्दरम ने प्रेस वार्ता करते हुए जोशीमठ आपदा को लेकर मौजूदा स्थिति को स्पष्ट किया।

उन्होंने कहा कि जोशीमठ में अभी तक दो होटल, जो भूधंसाव के कारण लटक गए हैं, उनको डिस्मेंटल करने का आदेश किया गया है। क्योंकि ये होटल आसपास के भवनों के लिए भी खतरा बने हुए हैं। इसके अलावा किसी भी भवन को अभी नही तोडा जा रहा है।

भूधंसाव से प्रभावित भवनों का सर्वे किया जा रहा है। असुरक्षित भवनों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी विस्थापन किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को तत्कालिक तौर पर 1.5 लाख की धनराशि अंतरिम सहायता के रूप में दी जा रही है। जिसमें 50 हजार रूपये घर शिफ्ट करने तथा 1 लाख रूपये आपदा राहत मद से एडवांस में उपलब्ध कराया जा रहा है। जो कि बाद में समायोजित किया जाएगा।

सरकार लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधा दे रही है। जो लोग किराए के घर पर जाना चाहते है उनको 6 महीने तक 4 हजार रूपये प्रतिमाह दिए जा रहा है।

इससे पूर्व उन्होंने हितधारकों एवं स्थानीय लोगों के साथ बैठक करते हुए स्पष्ट किया कि भूधंसाव से जो भी यहां पर प्रभावित हुए है, उनको मार्केट दर पर मुआवजा दिया जाएगा। मार्केट की दर भी हितधारकों के सुझाव लेकर और जनहित में ही तय की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानीय लोगों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

जोशीमठ नगर क्षेत्र में भू-धंसाव के कारण 723 भवनों को चिन्हित किया गया है जिनमें दरारें आयी है। सुरक्षा के दृष्टिगत आजतक 131 परिवारों के 462 लोगों को अस्थायी राहत शिविरों में विस्थापित किया है।

Next Post

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सहित अन्य हुए देवभूमि रत्न सम्मान से सम्मानित - लक्ष्मण नेगी

ऊखीमठ : उत्तराखंड पत्रकार यूनियन जनपद इकाई का एक दिवसीय अधिवेशन एवं देवभूमि रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, सेवायोजन मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में […]

You May Like