पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती ने किए बदरी विशाल के दर्शन – संजय कुंवर बदरीनाथ

Team PahadRaftar

पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती पहुँची बदरीनाथ धाम

उमा भारती ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन

पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने बदरीनाथ धाम पहुँच भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना करते हुए आशीर्वाद लिया। वे इन दिनों बदरीनाथ केदारघाटी के भ्रमण पर पहुंची हुई हैं। सोमवार को उमा भारती गोपेश्वर चमोली से बदरीनाथ धाम पहुंचीं। वहां पर उन्होंने भगवान श्री बदरीनाथ जी के दर्शन कर श्री हरि नारायण का आशीर्वाद लिया।

बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल जी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री की अभिषेक पूजा-अर्चना कराई। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती पिछले कई वर्षों से प्रतिवर्ष यात्राकाल में बाबा केदार और बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए आ रही हैं।
बता दें की वर्ष 2016 में उन्होंने केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद तीन दिन तक केदारपुरी में साधना भी की थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री इन दिनों धार्मिक यात्रा भ्रमण पर हैं। वे यहां गढ़वाल हिमालय के मठ-मंदिरों का दर्शन कर रही हैं।

Next Post

आम आदमी पार्टी ने राज्य स्थापना दिवस पर भाजपा व कांग्रेस को बराबर दोषी मानते हुए जताया आक्रोश

आम आदमी पार्टी ने राज्य स्थापना दिवस पर भाजपा व कांग्रेस को बराबर दोषी मानते हुए जताया आक्रोश आम आदमी पार्टी ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर के मुख्य तिराहे पर राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 21 साल में प्रदेश का समुचित विकास न होने पर भाजपा और कांग्रेज को बराबर […]

You May Like