ऊखीमठ : सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में नौनिहालों ने दिखाई प्रतिभा

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : शिक्षा विभाग के तत्वावधान में समग्र शिक्षा अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें पांच न्याय के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में आदर्श एसएमसी, आदर्श महिला प्रेरक समूह, सपनों की दौड़, लोक नृत्य तथा पारम्परिक वेशभूषा प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। आयोजक मण्डल द्वारा सपनों की उड़ान में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। बीआरसी सभागार में आयोजित सपनों की उड़ान में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए उपजिलाधिकारी अनिल रावत ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से नौनिहालों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृति होती है तथा नौनिहालों को जीवन पथ पर अग्रसर होनी की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व शिक्षा निदेशालय द्वारा नौनिहालो को बेहतर मंच देने व प्रतिभा दिखाने के लिए  अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दौलत सिंह बर्त्वाल ने कहा कि विभाग का उद्देश्य  नौनिहालों को बेहतरीन शिक्षा व उचित मंच देना है। सपनों की उड़ान में प्रज्ञा सेमवाल , निशा बासकण्डी , आरती चौहान,  अभिजीत बिष्ट,  मयंक पंवार, एकता बिष्ट,  लक्ष्मी व देवेन्द्र बजवाल  ने निर्णायक की भूमिका अदा की। जानकारी देते हुए देवानन्द गैरोला ने बताया कि सपनों की उड़ान के तहत आयोजित आदर्श एसएसी में प्राथमिक विद्यालय खुमेरा प्रथम,  प्राथमिक विद्यालय अद्रवाडी  द्वितीय , प्राथमिक विद्यालय मनसूना तृतीय, आदर्श महिला प्रेरक समूह में प्राथमिक विद्यालय पैलिग प्रथम,  प्राथमिक विद्यालय खुमेरा द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय गैड तृतीय, सपनों की दौड़ में अनिरूद्ध प्राथमिक विद्यालय अद्रवाडी प्रथम,  सोनाक्षी प्राथमिक विद्यालय कुणजेठी द्वितीय,  विराट प्राथमिक विद्यालय खोली तृतीय,  लोक नृत्य जूनियर हाईस्कूल सारी प्रथम,  प्राथमिक विद्यालय मनसूना द्वितीय,  प्राथमिक विद्यालय फली फसालत तृतीय तथा पारम्परिक  वेशभूषा में प्राथमिक विद्यालय  कडवीधार  प्रथम, प्राथमिक विद्यालय पाली फापज  द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय  फली फसालत तृतीय स्थान पर रखे।

इस मौके पर  विजयराम गोस्वामी , प्रदीप  फर्स्वाण, प्रमिला गैरोला , अनीता देवी , दीपा देवी, रामेश्वरी भट्ट,  पूजा देवी, कल्पेश्वरी देवी , अंजू देवी , सीमा देवी , शालिनी वर्मा ,प्रदीप  नेगी , दीपा गोस्वामी , कमला आर्य , रजनी सजवाण  सहित  पांच  न्याय पंचायतो के प्रतिभागी मौजूद रहे।

 

Next Post

ऊखीमठ : कालीमाई देवारा यात्रा पहुंची सिद्धपीठ कालीमठ

कालीमाई देवारा यात्रा पहुंची सिद्धपीठ, आज धार्मिक अनुष्ठानों के साथ होगा समापन।    लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ :  आस्था, परंपरा और लोकसंस्कृति का अद्भुत संगम मानी जाने वाली भगवती कालीमाई की देवारा यात्रा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने अंतिम पड़ाव सिद्धपीठ कालीमठ पहुंच गई है। यात्रा के कालीमठ पहुंचते ही पूरे क्षेत्र […]

You May Like