ऊखीमठ : अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर केदारनाथ में कार्यशाला आयोजित

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : बुद्धिमता ,न्याय प्रियता तथा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए इतिहास में एक अलग पहचान बनाने वाली मालवा की रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आज केदारनाथ में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने रानी अहिल्याबाई के समाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि अहिल्या बाई होल्कर का समाज को समर्पित जीवन आज भी मानवता के लिये अनुकरणीय उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि अपने शासन काल में एक ओर उन्होंने काशी से लेकर सोमनाथ तक विभिन्न मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया वहीं समाज में गरीब, पिछड़े, दलित व अपेक्षित लोगों के लिये उन्होंने कई कल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया। वर्तमान में देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी अहिल्याबाई होलकर की नीतियों को आगे बढ़ा रहे हैं।

इस दौरान केदार नाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि महिला शसक्तीकरण, स्वास्थ्य, वाणिज्य आदि के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये कार्यों को इतिहास सदा याद रखेगा। उन्होंने अपने शासनकाल में गरीब एवं कमजोर वर्गों के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू की।

जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंचासीन वक्ताओं का स्वागत कर कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर न केवल एक महान शासिका थी। बल्कि भारतीय संस्कृति की एक अमिट प्रेरणा स्रोत भी हैं।

बता दें कि 18वीं शताब्दी में मालवा की रानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने पति की मृत्यु के बाद शासन किया। अपनी बुद्धिमता व न्याय प्रियता एवं उनके द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्यों से आज भी याद किया जाता है। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में 21 म ई से 31 मई तक उनकी 300वी जयंती वर्ष मना रही है।
इस अवसर पर जिला प्रभारी व राज्य मंत्री बलवीर घुनियाल, बीकेटीसी उपाध्यक्ष राज्य मंत्री विजय कप्रवाण, पूर्व राज्य मंत्री दिनेश बगवाड़ी,कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री विनोद देवशाली,केदारनाथ मंडल अध्यक्ष सुभाष रावत,जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुमन जनलोकी,केदार महासभा उपाध्यक्ष अंकित सेमवाल, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, सुबोध बगवाड़ी, कृष्ण कांत जुगरान, बुद्धिबल्लभ थपलियाल, केदार सभा से पंकज शुक्ला,तीर्थ पुरोहित प्रवीण तिवारी अंबिका पोस्ती,ध्रुवराज वाजपेई आदि लोग उपस्थित थे।

Next Post

गोविंदघाट : हिन्दू पौराणिक तीर्थ लक्ष्मण मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले

  संजय कुंवर श्री लोकपाल लक्ष्मण मंदिर से हेमकुंड साहिब 15हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित उत्तराखंड के पौराणिक हिंदू उच्च हिमालई तीर्थ श्री लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खुले, ठीक आज दोपहर में 2 बजकर 30 मिनट पर विधि विधान पूर्वक खुले श्री लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के श्री कपाट. […]

You May Like