ऊखीमठ : महिलाओं का दल तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण से लौटा

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं हिम्मोत्थान सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में उड़ान स्वायत्त सहकारिता मनसूना से जुडी 15 सदस्यीय महिलाओं का दल तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण के बाद ऊखीमठ लौट गया है।

तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के दौरान महिलाएं जाखधार बणसू सहित अनेक पर्यटक स्थलों की धार्मिक, आध्यात्मिक महत्ता से रूबरू हुई तथा कृषि विज्ञान केन्द्र जाखधार के वैज्ञानिकों द्वारा महिलाओं को अनेक प्रकार के प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने के गुर सिखाए। मिली जानकारी के अनुसार उड़ान स्वायत्त सहकारिता मनसूना एकीकृत कृषि क्लस्टर से जुडी महिलाओं का 15 सदस्यीय दल खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का के निर्देशन पर गुरूवार को तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण व प्रशिक्षण के लिए ऊखीमठ से रवाना हुआ तथा शैक्षणिक भ्रमण व प्रशिक्षण के बाद शनिवार को दल वापस लौट आया है।

कृषि विज्ञान केन्द्र जाखधार में डा0 अंकित डोगरियाल द्वारा महिलाओं को उद्यान से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी जबकि डा0 अंशुल औषधीय पादपों की जानकारी दी। डा0 निवेदिता ने महिलाओ को जैविक खेती, मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया। जिला थ्रीमैटिक एक्सपर्ट भूपेन्द्र बडोनी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक प्रशिक्षण व सुझाव दिये । एन आर एल एम ब्लॉक मिशन मैनेजर रणजीत रावत ने बताया कि हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर , स्वावलंबी बनाना है साथ ही प्रशिक्षण मे मौजूद विभिन्न महिलाओं को डेरी फार्म , सब्जी उत्पादन, मौन पालन, लोकल फार वोकल के तहत मंडुवे के बिस्कुट व कैक बनाने का प्रशिक्षण दिया गया । उन्होने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण व प्रशिक्षण के तहत महिलाओ को जाखधार सहित अनेक पर्यटक स्थलो की सुन्दरता से रूबरू करवाया गया । इस मौके पर सतीश सत्कारी , आशीष रावत, अर्चना देवी, मीना देवी, रेखा देवी, आरती देवी, सरिता देवी ,प्रेमलता पन्त, सागरा देवी , दर्शनी देवी, मौजूद रहे ।

Next Post

गौचर : प्रार्थना सभा विद्यालय का हृदय स्थल : आकाश सारस्वत

प्रार्थना सभा विद्यालय का हृदय स्थल : आकाश सारस्वत केएस असवाल  गौचर : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली, गौचर के बहुउद्देशीय सभागार में 18 से 20 सितंबर 2025 तक बहुभाषीय प्रार्थना स्थलीय गतिविधि प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के अलग अलग क्षेत्रों के विभिन्न […]

You May Like