ऊखीमठ : महिला को पति ने मारी गोली, मौत

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी

ऊखीमठ : जनपद के बसुकेदार तहसील के अन्तर्गत अमसारी गांव की एक महिला को उसके पति ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है।

जानकारी के मुताबिक राधिका (26) निवासी अमसारी गांव, बसुकेदार तहसील का अपने पति के साथ तलाक को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार दोपहर महिला के पति राजीव ने उसे गोलीमार कर फरार हो गया। पीड़िता को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां बसुकेदार तहसील में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। मौके पर पहुंच चुकी है। आरोपी पति की तलाश जारी है। गोली कांड के वक्त महिला अपनी सहेली के साथ रुद्रप्रयाग मुख्यालय के नजदीक गांव में रहती थी, यहीं पर उसके पति द्वारा उसे गोली मारी और फरार हो गया।

Next Post

चमोली : सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को किया रवाना

नशा मुक्ति अभियान के लिए आयोजित हुई मैराथन दौड़ गोपेश्वर : चमोली जिले में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शनिवार को 14 किलोमीटर की हॉफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने हरी झण्डी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया। आज प्रात 8ः30 बजे नये […]

You May Like