ऊखीमठ : हरेला पर्व पर ग्राम पंचायत पाली सरूणा के ग्रामीणों ने 300 मिश्रित पेड़ों का किया रोपण

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी

ऊखीमठ :  मद्महेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत पाली सरूणा में उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। हरेला पर्व पर ग्राम पंचायत व विकासखण्ड के संयुक्त तत्वावधान में गांवों के विभिन्न तोकों में विभिन्न प्रजाति के फलदार व छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संवर्धन व संरक्षण का संकल्प लिया गया। हरेला पर्व पर ग्रामीणों द्वारा संकल्प लिया गया कि गांवों चारों ओर खाली भू-भाग पर समय – समय वृक्षारोपण किया जायेगा तथा प्रति माह में स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।

हरेला पर्व पर ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए प्रधान प्रेमलता पन्त ने कहा कि वर्तमान समय में भारत ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व पर्यावरण समस्या से जूझ रहा है तथा भविष्य में पर्यावरण की समस्या गम्भीर हो सकती है इसलिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रति वर्ष हरेला पर्व मनाकर प्रकृति को हरा – भरा रखने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने ग्रामीणों को आवाह्न करते हुए कहा कि हरेला पर्व पर रोपित पौध की देखभाल करना हर ग्रामीण का दायित्व है तथा हरेला पर्व पर तभी साकार होगा जब हम रोपित पौधे की देखभाल करेगें। वन पंचायत सरपंच जगमोहन सिंह रावत ने कहा कि प्रकृति के साथ मानवीय हस्तक्षेप होने के कारण वर्तमान समय में पर्यावरण की समस्या बनती जा रही है तथा पर्यावरण सन्तुलन न होने से प्रकृति के आंचल से कई प्रजाति की दुर्लभ जड़ी – बूटियां विलुप्त की कगार पर है। महिला मंगल दल अध्यक्ष श्रीमती सरिता देवी ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रति वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जाती है, इसलिए गांव के चारों ओर फैले भू-भाग की सुन्दरता को यथावत रखने के लिए सभी ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन करना चाहिए। उप प्रधान अंजना देवी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की पावन माटी को प्रकृति ने अपने वैभवों का भरपूर दुलार दिया है इसलिए प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए सामूहिक पहल होनी चाहिए। ग्राम विकास अधिकारी महेश चन्द्र बुरियाल ने बताया कि हरेला पर्व पर ग्राम पंचायत पाली सरूणा के विभिन्न तोकों में भीमल, अमरूद, नारंगी, नीबू सहित विभिन्न प्रजाति के 300 से अधिक फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर आशा कार्यकर्ती पाटेश्वरी देवी, सरोजनी देवी, शान्ति देवी, नन्दा देवी, ममता देवी, उमा देवी, लखपत सिंह नेगी, राकेश सिंह नेगी, मनोज थपलियाल, रितिक पन्त, सुमित, शिवम, सरस्वती देवी वन्दना थपलियाल, उमेद नेगी, पूजा रावत, सौरभ जिरवाण मौजूद रहे।

Next Post

गोपेश्वर : हरेला पर्व पर संकल्प अभियान के तहत पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प

गोपेश्वर : हरेला पर्व पर संकल्प अभियान के तहत संघन वृक्षारोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प। संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जीरो बैंड के आसपास पूर्व विधायक वह पर्यावरण प्रेमी श्री कुंवर सिंह नेगी को सामाजिक व पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने याद किया। इस अवसर पर पीपल सहित कई प्रजाति के […]

You May Like