ऊखीमठ : आशा नौटियाल ने घर-घर जाकर जनता से संवाद कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी

ऊखीमठ : भाजपा महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष / पूर्व विधायक आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तुंगनाथ घाटी, मद्महेश्वर घाटी व ऊखीमठ विभिन्न वार्डों में प्रत्येक बूथ पर घर घर जाकर पत्रक वितरण किए। तथा केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के समर्थन में 90 90 90 20 24 फोन नंबर पर मिस कॉल भी कराया। ज्ञात हो कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष / पूर्व विधायक आशा नौटियाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तुंगनाथ घाटी के किमाणा, पठालीधार, सिरसोली, ताला, मस्तूरा, सारी, उषाडा़, हूण्हू, बरंगाली सहित विभिन्न क्षेत्रों में महा जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों को केन्द्र व प्रदेश सरकारों द्वारा संचालित दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक, पौराणिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक स्थलों को संवारने एवं वृहद रूप मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत पूरे देश में 80 करोड़ लोगों को मुक्त राशन का वितरण किया जा रहा है जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ गरीब परिवारों को पक्का घर मिल चुका है तथा हर घर जल, हर घर नल के तहत 11:8 करोड़ घरों में पेयजल आपूर्ति सुचारू हो गयी है! वही दूसरी ओर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट ने महा जनसंपर्क अभियान के मद्महेश्वर घाटी के सलामी, फापज, मनसूना, बुरूवा राऊंलैक सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर साहित्यकारो, संगीतकारों, पत्रकारों , अधिवक्ताओं सहित विशिष्ट व्यक्तियों व विशिष्ट परिवार से सम्पर्क करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत 12 करोड़ किसानों को सालाना 6 हजार की आर्थिक मदद मिल रही है तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 37:5 करोड़ किसान पंजीकृत किये जा चुके हैं! उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से वैश्विक महामारी कोरोना काल में वंदे भारत मिशन के तहत 2:97 करोड़ भारतीयों की वापसी विदेशों से हुई है तथा वसुधैव कुटुम्बकम की थीम पर भारत को जी – 20 शिखर सम्मेलन 2023 की अध्यक्षता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ! उन्होंने मदमहेश्वर घाटी की सुप्रसिद्ध जागर गायिका राजेश्वरी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता शिव सिंह नेगी, शिल्प उद्यमी प्रेम लाल भारती से मुलाकात कर केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी! नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत ऊखीमठ नगर क्षेत्र के बूथों का भ्रमण कर आम जनता को योजनाओं की जानकारी दी ! इस मौके पर भाजपा ऊखीमठ मण्डल अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट, महामंत्री नन्दन सिंह रावत, श्याम सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह नेगी, रमेश नौटियाल, भरत सिंह नेगी, जगदीश सिंह नेगी, दिनेश तिवारी, दर्शन सिंह रावत नारायण सिंह नेगी, महेश सिंह नेगी, ठाकुर सिंह नेगी, राम सिंह रावत, गजपाल भट्ट, प्रतिपाल सिंह बजवाल, राजेन्द्र सिंह बजवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

जोशीमठ : पर्यटकों को प्राकृतिक सौन्दर्य और पर्यावरण की जानकारी देगें नेचर गाइड

पर्यटकों को प्राकृतिक सौन्दर्य और पर्यावरण की जानकारी देगें नेचर गाइड, जिला प्रशासन द्वारा जोशीमठ में 30 युवाओं को दिया जा रहा है नेचर गाइड का विशेष प्रशिक्षण संजय कुंवर जोशीमठ : जिला पर्यटन विकास समिति के तत्वावधान में जोशीमठ में 06 दिवसीय नेचर एंड फारेस्ट गाइड प्रशिक्षण सोमवार से […]

You May Like