
लक्ष्मण नेगी
ऊखीमठ : शिक्षा विभाग के तत्वावधान में जीआईसी के खेल मैदान में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शरद / शीतकालीन खेल प्रतियोगिताएं विधिवत शुरू हो गयी है।
खेल प्रतियोगिताओं में पांच न्याय पंचायतों के नौनिहाल प्रतिभाग कर रहे है तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए प्रसिद्ध उद्योग पति खुशहाल सिंह नेगी ने कहा कि नौनिहाल को पठन – पाठन के साथ खेलो मे भी रूचि रखनी चाहिए क्योंकि खेलों में प्रतिभाग करने से शारीरिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि कई लोग खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन कर चुके हैं।
प्रधानाचार्य विष्णु प्रसाद किमोठी ने कहा कि विभाग द्वारा नौनिहालों को खेलो के प्रति जागरूक करने के लिए प्रति वर्ष शरद / शीतकालीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। ओंकारेश्वर मन्दिर के अतिरिक्त प्रधान पुजारी शिव शंकर लिंग ने कहा कि खेलो में रूचि रखने से शारीरिक व मानसिक विकास होता है तथा योग अपना कर मनुष्य स्वस्थ जीवन की कल्पना कर सकता है। ब्लॉक क्रीडा प्रभारी देवेन्द्र बजवाल ने बताया की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं में दौड़ , खो – खो , लम्बी कूद , ऊंची कूद , भाला फेक , गोला फेक , वॉलीबॉल, क्रिकेट ,तैराकी सहित अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।
इस मौके पर पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भीम सिंह नेगी , देवेश भट्ट, विजय राम गोस्वामी , मंजू भारती , सते सिंह असवाल , शिव सिंह पंवार, दिनेश रौथाण, मगनानन्द भट्ट, देवेन्द्र सजवाण , भूपेन्द्र राणा , देवेश चन्द्र भट्ट, कैलाश मैठाणी , मीनाक्षी नेगी , राकेश शुक्ला सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक व नौनिहाल मौजूद रहे।

