ऊखीमठ : पर्यटन गांव सारी में युवाओं का टूर मैनेजर प्रशिक्षण सम्पन्न

admin

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : उत्तराखंड पर्यटन विभाग के निर्देशन व टूरिज्म हांस्पिटैलिटी स्किल काउंसिल के तत्वावधान में पर्यटन गांव सारी गांव में संचालित 15 दिवसीय टूर मैनेजर प्रशिक्षण का विधिवत समापन हो गया है।

15 दिवसीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ब्लॉक स्तरीय युवाओं को स्वरोजगार व पर्यटन गतिविधियों के प्रति जागरूक करना था तथा प्रशिक्षण में विभिन्न गांवों के 40 युवाओं ने प्रतिभाग  किया। टूर  मैनेजर प्रशिक्षण के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय युवाओं को पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करते हैं और राज्य की आर्थिकी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटक गांव सारी व पर्यटक स्थल देवरियाताल की पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान है तथा इस गांव में वर्ष भर तीर्थाटन, पर्यटन गतिविधियो को बढ़ावा  मिलता रहता है। भाजपा मण्डल अध्यक्ष दलवीर नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए दर्जनों  योजनाएं संचालित की जा रही है। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन जिलाध्यक्ष रेखा रावत ने कहा कि तुंगनाथ घाटी में पर्यटन की अपार  संभावनाएं हैं।

कार्यक्रम के दौरान पर्यटन विभाग की अतिरिक्त निदेशक श्रीमती पूनम चंद ने  वर्चुअल के  माध्यम से सभी प्रतिभागियों को सफल प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी उपेन्द्र भट्ट सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और अनुभव साझा करते हुए इसे अपने भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया तथा आयोजकों और उत्तराखंड पर्यटन विभाग का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर में भाजपा मंडल महामंत्री योगेन्द्र नेगी , सदानंद भट्ट , वन पंचायत  सरपंच मुरली सिंह नेगी, युमंद अध्यक्ष धर्मेन्द्र भट्ट, भरत नेगी, , पूर्व  सहायक  सूचना अधिकारी गजपाल भट्ट, प्रशिक्षण प्रदाता नरेश रावत, विद्या सोसाइटी के प्रतिनिधि विजय मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्या सोसाइटी के उपेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।

 

Next Post

गौचर : 29 दिसंबर को गौचर में भव्य कृषि मेला आयोजित

पूर्व सैनिक, सैनिक विधवाओं तथा सैनिक आश्रितों के लिए सरकार की आधुनिक कृषि नीति के तहत 29 दिसंबर को गौचर में मेले का आयोजन , 80% सब्सिडी पर मिलेंगे कृषि उपकरण केएस असवाल  गौचर : केन्द्र सरकार की नई आधुनिक कृषि नीति (जय जवान जय किसान) के तहत 29 दिसंबर […]

You May Like