ऊखीमठ : तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शीतकालीन प्रतियोगिताएं शुरू

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ :  शिक्षा विभाग के तत्वावधान में जीआईसी के खेल मैदान में तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय माध्यमिक वर्ग शीतकालीन खेल प्रतियोगिताएं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गई। खेल प्रतियोगिताओं में पांच न्याय पंचायतों के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों नौनिहालों ने प्रतिभाग किया तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है।

दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला ने कहा कि खेलों में भी रूचि रखनी से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि कई नौनिहाल खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर क्षेत्र व उत्तराखंड का नाम रोशन कर चुके हैं। कहा कि नौनिहालों को खेलों के प्रति रूचि रखने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा प्रति वर्ष शरद व शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि खेलों में प्रतिभाग करने से हर खेल की विस्तृत जानकारी हासिल होती है तथा नौनिहालों का शारीरिक एवं बौधिक विकास होता है। कहा कि मुझे उम्मीद है कि आगामी त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेले में विभिन्न विद्यालयों के नौनिहाल उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

प्रधानाचार्य विष्णु प्रसाद किमोठी ने कहा कि नौनिहालों को खेलो के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग सदैव तत्पर रहता है जिससे नौनिहाल खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर सके। ओंकारेश्वर वार्ड सभासद प्रदीप धर्म्वाण ने कहा कहा कि खेलों व योगासन अपनाने से स्वास्थ्य जीवन की कल्पना की जा सकती है। ब्लॉक क्रीडा समन्वयक सरोप नेगी ने बताया की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं में दौड़ , लम्बी कूद , ऊंची कूद , भाला फेक , गोला फेक सहित अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।

इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ जिला प्रवक्ता अजय भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष पंचम सिंह राणा , जी आई सी मक्कू प्रधानाचार्य मान सिंह जगवाण, दीपक नेगी , डी सी थपलियाल, विश्वनाथ बेजवाल, गजेन्द्र करासी , इन्दु , राजीव पोस्ती , सुन्दर लाल वर्मा , सपना गोस्वामी, अखिलेश गोस्वामी , पंकज जोशी , सुदर्शन, लक्ष्मी प्रसाद तिवारी , सत्यपाल लिंगवाल , सुरेन्द्र सिंह नेगी , रामदयाल, नीलम पुरी , आशीष असवाल, ज्योति प्रकाश शुक्ला , कविता कोतवाल , कुलदीप नेगी , ज्योत्सना , जगत चोपडियाल, शालिनी चौधरी, दीपक भण्डारी , अनिल भट्ट, कुलदीप सेमवाल, सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक व नौनिहाल मौजूद रहे।

Next Post

ऊखीमठ : माता अनसूया केदारघाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर भक्तों को दे रही आशीर्वाद

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : जनपद चमोली के दशोली ब्लॉक के खल्ला गांवों के ग्रामीणों की अराध्य देवी श्री सती शिरोमणी अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा ब्यूग ( कोरखी ) गांव से भावुक क्षणों के साथ विदा होकर विभिन्न हिल स्टेशनों पर स्थानीय श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए रात्रि […]

You May Like