ऊखीमठ : भगवान कार्तिक स्वामी मंदिर में विशाल जलकलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रतिभाग

Team PahadRaftar

देव सेनापति कार्तिक स्वामी मंदिर में आयोजित 11 दिवसीय महायज्ञ पुराण में आज विशाल जल कलश यात्रा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया 

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : क्रौच पर्वत तीर्थ पर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत देव सेनापति कुमार कार्तिकेय के दरबार में आयोजित 11 दिवसीय महायज्ञ व पुराणवाचन के 10 वे दिन बीहड़ चट्टानों के मध्य से 101 जल कलशों से भव्य व दिव्य जल कलश यात्रा निकाली गयी जिसमें लगभग 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शामिल होकर पुण्य अर्जित किया।

11 दिवसीय महायज्ञ व पुराणवाचन के आयोजन से क्रौच पर्वत तीर्थ का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है । 11 दिवसीय महायज्ञ व पुराणवाचन का कल पूर्णाहुति के साथ समापन होगा। शनिवार को स्कन्द नगरी मे विद्वान आचार्यों ने ब्रह्म बेला पर पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजाएं सम्पन्न कर देव सेनापति कुमार कार्तिकेय सहित सभी देवी – देवताओं का आवाह्न किया तथा ठीक सात बजे भगवान कार्तिकेय की चल विग्रह उत्सव मूर्तिया क्रौच पर्वत तीर्थ के लिए रवाना हुई।

क्रौच पर्वत तीर्थ पहुंचने पर विद्वान आचार्यों द्वारा हवन कुण्ड मे अनेक प्रकार की पूजा सामाग्रियों की आहूतिया डालकर विश्व कल्याण की कामना की गयी । ठीक 11 बजे सैकड़ों श्रद्धालु बीहड़ चट्टानों के मध्य जल कुण्ड के लिए रवाना हुए तथा बीहड़ चट्टानों के मध्य जल कुण्ड पहुंचने पर विद्वान आचार्यों ने विधि – विधान से 101 जल की पूजा – अर्चना की । 12 बजे 101 जल कलशों से सजी जल यात्रा क्रौच पर्वत तीर्थ के लिए रवाना हुई तथा जल कलश यात्रा के क्रौच पर्वत तीर्थ पहुंचने पर हजारों भक्तों ने पुष्प – अक्षत्रों से भव्य स्वागत किया। जल कलश यात्रा ने कार्तिक स्वामी मन्दिर की एक परिक्रमा की तथा प्रधान कलश से देव सेनापति कुमार कार्तिकेय का जलाभिषेक किया गया तथा अन्य कलशों का जल श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया । जल कलश यात्रा में राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने शिरकत करते हुए कहा कि तीर्थ स्थलों में निकलने वाली जल कलश यात्रा में शामिल होने का पावन अवसर दैवीय कृपा से मिलता है।

उन्होंने कहा कि क्रौच पर्वत तीर्थ के कण – कण मे दैवीय शक्ति विराजमान है इसलिए इस तीर्थ में हर श्रद्धालुओ के हर मनोरथ पूर्ण होते है। कथावाचक वासुदेव प्रसाद थपलियाल द्वारा जल कलश यात्रा की महिमा पर विस्तृत वर्णन किया गया जबकि दिनेश नेगी ,आरती रावत धर्मू व रेखा नेगी सहित विभिन्न क्षेत्रों के स्थानीय कलाकारो के धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियों से क्रौच पर्वत तीर्थ का वातावरण पूरे दिन भक्तिमय बना रहा। कार्तिकेय मन्दिर समिति अध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी ने बताया कि लगभग 15 हजार से अधिक श्रद्धालु जल कलश यात्रा के साक्षी बने तथा कल पूर्णाहुति के साथ 11 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा । इस मौके पर सी आई आई चैयरमैन सुवेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज भट्ट, प्रबन्धक पूर्ण सिंह नेगी , कोषाध्यक्ष चन्द्र सिंह नेगी, सचिव बलराम सिंह नेगी , उप प्रबन्धक रमेश सिंह नेगी , उपाध्यक्ष उत्तमराज नेगी , भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष अर्जुन नेगी , केदारनाथ सुभाष रावत, अगस्तमुनि मनोज राणा , बाबा केदारनाथ दास सेवा मण्डल अध्यक्ष चन्द्र सिंह नेगी , अम्बिका कुवर , गम्भीर बिष्ट , पूर्व क्षेपंस घिमतोली मगन सिंह नेगी , लक्ष्मी नेगी ,निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य हापला सन्तोष नेगी , विपिन सिंह मराठा, मदमहेश्वर घाटी विकास मंच पूर्व अध्यक्ष मदन भट्ट, सुधीर नौटियाल, विजयपाल सिंह रावत, रजनीश सेमवाल, अमित मैखण्डी, चन्दन सिंह नेगी ,बीरेन्द्र सिंह नेगी सहित हजारो श्रद्धालु मौजूद रहे।

Next Post

बदरीनाथ धाम में चलाया रक्तदान जागरूकता अभियान

संजय कुंवर बदरीनाथ : विश्व रक्तदाता दिवस पर भारत रेडक्रास समिति ने बदरी पुरी में चलाया रक्तदान जागरूकता अभियान विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर मोहन सिंह खत्री कोषाध्यक्ष भारतीय रेडक्रास समिति उत्तराखंड द्वारा भू-बैकुंठ नगरी श्री बदरीनाथ धाम में रक्तदान के लिए स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थ यात्रियों […]

You May Like