ऊखीमठ : ऊलन उत्पादक यूनिट संगठन भवन के निर्माण से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा : आशा नौटियाल

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : कालीमठ घाटी की ग्राम पंचायत कविल्ठा में जिला योजना निधि के अन्तर्गत निर्मित श्री उन्नति क्लस्टर कालीमठ कोटमा ऊलन उत्पादक यूनिट संगठन भवन का लोकार्पण केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल द्वारा वेद ऋचाओं के साथ किया गया.

ऊलन उत्पादक यूनिट संगठन भवन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व हिमोत्थान से वित्त पोषित स्वयं सहायता समूह से जुड़ी विभिन्न ग्राम की महिलाओं द्वारा स्थानीय उत्पाद तैयार किये जायेंगे तथा भविष्य में महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने का सपना पूरा होगा. भवन के लोकार्पण समारोह मे विभिन्न गांवों की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने बढ़ – चढ़कर भागीदारी की। श्री उन्नति क्लस्टर ऊलन उत्पादक यूनिट संगठन भवन के लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि ऊलन उत्पादक यूनिट संगठन भवन के निर्माण से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय महिलाओ को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकारों द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दर्जनों योजनाएं संचालित की जा रही है तथा हर महिलाओं को उन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े अधिकारियो को गुलाब के फूलों के उत्पादन तथा फूलो के जूस तैयार करने की सलाह दी।

भाजपा गुप्तकाशी मण्डल अध्यक्ष किरन शुक्ला ने केदार घाटी के यात्रा मार्गों को स्थानीय उत्पादों को अधिक बढ़ावा देने की बात कही। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनवर चौहान ने कहा कि वर्तमान समय मे हर क्षेत्र मे महिलाओ का योगदान अग्रणी है। निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य सोमेश्वरी भट्ट ने अपने धार्मिक भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध किया । खण्ड विकास अधिकारी सुश्री अनुष्का ने सभी आगन्तुको का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकारों द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर रणजीत सिंह रावत ने बताया कि कालीमठ घाटी के अन्तर्गत 93 स्वयं सहायता समूहों से 651 महिलाएं जुड़ी है तथा 12 ग्राम संगठन भी कार्य कर रही है ,उन्होंने बताया कि ऊलन उत्पादक यूनिट संगठन मे 85 महिलाएं कार्य कर रही है । हिमोत्थान सोसायटी प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कोठारी ने बताया कि भवन निर्माण मे जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, मुख्य विकास अधिकारी जी एस खाती का अहम योगदान रहा है तथा ऊलन उत्पादक यूनिट संगठन के अन्तर्गत संचालित होने वाले लघु उद्योग मे जिला उद्योग केन्द्र का योगदान भी मिल रहा है । लोकार्पण समारोह मे भवन निर्माण के लिए भूमि दान देने वाले आशा राणा व मनवर चौहान को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कविल्ठा के प्रशासक अरविन्द राणा व संचालन सतीश सत्कारी ने किया।

इस मौके पर ग्राम पंचायत कोटमा प्रशासक आशा सती , उन्नति सहकारिता अध्यक्ष प्रियंका गौड , सचिव सीमा देवी , अनीता देवी , कुवरी बर्त्वाल, प्रदीप राणा , बिशाम्बर भट्ट, प्रदीप थपलियाल, गिरीश नेगी ,सदानन्द कोटवाल , देवेन्द्र राणा , विजय शाह , सुमन देवी , नीलम देवी , सरिता देवी , चन्द्रवती देवी विनीता देवी ,अंजलि देवी सहित विभिन्न समूह से जुड़ी महिलाये मौजूद थी।

Next Post

केदारघाटी : ओंकारेश्वर मन्दिर से आज केदारनाथ धाम यात्रा का हुआ आगाज, सोमवार को पंचमुखी उत्सव डोली कैलास को होगी रवाना

केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में आज भैरव पूजन के साथ केदारनाथ धाम की यात्रा का विधिवत आगाज हो गया है, सोमवार को बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली कैलास को होगी रवाना  लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : रविवार देर सांय को भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर […]

You May Like