
लक्ष्मण नेगी
ऊखीमठ : राजकीय शिक्षक संघ प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर ब्लॉक शाखा कार्यकारिणी ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर खण्ड शिक्षा कार्यालय पर एक दिवसीय धरना देकर अपने गुस्से का इजहार किया जिसमें 22 माध्यमिक विद्यालयों के अध्यापक शामिल रहे।

ऊखीमठ शाखा कार्यकारिणी ने खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से निदेशक विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड को ज्ञापन भेजकर चेतावनी दी है की यदि समय रहते संगठन की तीन सूत्रीय मांगों पर अमल नही किया गया तो आन्दोलन को तेज किया जायेगा । खण्ड शिक्षा कार्यालय पर धरने को सम्बोधित करते हुए खण्ड शाखा कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों का कहना है कि शिक्षक संगठन सभी पदों पर शत प्रतिशत पदोन्नति , प्रधानाचार्य पदों पर सीधी भर्ती का विरोध तथा स्थानान्तरण पारदर्शिता के तहत होने की मांग करता आ रहा है मगर प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग शिक्षक संगठन की मांगों पर अमल करने के लिए राजी नही है। शिक्षक संगठन का कहना है कि जब तक तीन सूत्रीय मांगों पर अमल नही हुआ तब तक आन्दोलन जारी रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के निर्देशानुसार विगत 18 से 24 अगस्त तक सभी विद्यालयों में चौक डाउन रहा और आगे भी धरना – प्रदर्शन का कार्यक्रम जारी रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानाचार्य पदों पर शत प्रतिशत पदोन्नति न होने से अधिकांश विद्यालय प्रभारी प्रधानाचार्यों के भरोसे संचालित हो रहे है , यदि प्रधानाचार्य पदों पर शत प्रतिशत पदोन्नति होती है तो शिक्षा की गुणवत्ता मे सुधार आने के साथ पदोन्नति पाने वाले प्रधानाचार्यों को भी उचित सम्मान मिलेगा। वक्ताओं ने कहा कि यदि समय रहते संगठन की तीन सूत्रीय मांगो पर अमल नही किया गया तो आन्दोलन को और अधिक तेज किया जायेगा।
इस मौके पर संरक्षक गजेन्द्र करासी , अध्यक्ष पंचम सिंह राणा , मंत्री दिलवर कोटवाल, वरिष्ठ सलाहकार दर्शन सिंह पंवार, मीडिया प्रभारी सूर्य प्रकाश पोस्ती , उपाध्यक्ष कैलाश गार्गी , महिला उपाध्यक्ष रीना गैडी , सयुंक्त मंत्री गौरव असवाल, ,महिला सयुंक्त मंत्री पिकी भण्डारी , आय – व्यय निरीक्षक अरविन्द नेगी , संगठन मंत्री सन्दीप गैरोला , कोषाध्यक्ष पवन भेतवाल, जिलाध्यक्ष आलोक रौथाण , जिला मंत्री शंकर भट्ट, सयुंक्त मंत्री दीपक नेगी , संगठन मंत्री सुलेखा सेमवाल, प्रताप धर्म्वाण, पंकज भट्ट, विश्वनाथ बेजवाल, विमल दानू , सरोप नेगी , आनन्द बाजपेई, कुवर सिंह कोटवाल मौजूद रहे।

