ऊखीमठ : धराली आपदा के चलते पर्यटन स्थल देवरिया ताल में सादगी से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ :  उत्तरकाशी धराली आपदा के कारण श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पर्यटक स्थल देवरिया ताल में लगने वाले मेला स्थगित होने तथा शनिवार सुबह मूसलाधार बारिश होने से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गुलजार रहने वाला पर्यटक देवरियाताल वीरान रहा। देवरियाताल महोत्सव समिति द्वारा युगों से चली आ रही परम्परा को जीवित रखने के लिए सारी गांव में सादगी से भगवान श्रीकृष्ण की झांकी निकाल कर परम्परा को जीवित रखा गया।

अन्य क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनायी गयी। जानकारी देते हुए देवरियाताल विकास महोत्सव समिति कार्यकारी अध्यक्ष योगेन्द्र नेगी ने बताया कि इस बार पर्यटक स्थल देवरियाताल में लगने वाले मेले को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया था मगर उत्तरकाशी धराली आपदा के कारण श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पर्यटक स्थल देवरियाताल मे लगने वाले मेले को स्थगित किया गया था तथा परम्पराओं को जीवित रखने के लिए सारी गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सादगी से मनाई गई। बताया कि पूर्व में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पर्यटक स्थल देवरियाताल मे लगने वाले मेले को भव्य रूप से मनाया जाता था तथा सारी ,ऊखीमठ व मनसूना से भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां मेले मे प्रतिभाग करती थी तथा मेले मे स्थानीय महिला मंगल दल, युवक मंगल दलो ,विभिन्न विद्यालयों व स्थानीय कलाकारो के सांस्कृतिक कार्यक्रमो की धूम रहती थी मगर इस बार उत्तरकाशी धराली आपदा के कारण सभी कार्यक्रमों को स्थगित करने से पर्यटक स्थल देवरियाताल वीरान रहा । उन्होंने बताया कि पौराणिक परम्पराओं को जीवित रखने के लिए सारी गांव मे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सादगी से मनाया गया ।

Next Post

ऊखीमठ : भारी बारिश एवं भूस्खलन होने से मद्महेश्वर मार्ग बंद, तीर्थयात्रियों का किया रेस्क्यू

लक्ष्मण नेगी  उखीमठ : मदमहेश्वर घाटी में हो रही मूसलाधार बारिश से मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर गौण्डार – बनातोली के मध्य सेडूग नाम से विशाल पत्थर के निकट भारी भूस्खलन होने से पैदल मार्ग लगभग 50 मीटर वाश आऊट हो गया है। डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग […]

You May Like