ऊखीमठ : महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में पास होने पर महिलाओं में खास उत्साह, बांटी मिठाई

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी

ऊखीमठ :  लोक सभा में ऐतिहासिक महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर महिला जनप्रतिनिधियों व ग्रामीण महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोक सभा में विधेयक पारित होने पर उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के साथ रैली निकालकर मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया। महिला आरक्षण विधेयक पारित होने की खुशी में ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने बढ़ – चढकर भागीदारी की! पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह मे एकत्रित हुए तथा मुख्य बाजार तक रैली निकाली तथा मिष्ठान वितरित कर खुशी व्यक्त की।

भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष / पूर्व विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है । लोकसभा और विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण मिलने पर महिलाएं राजनीति तौर पर मजबूत होगी । उनका कहना है कि महिलाओं के लोकसभा और विधानसभा पहुंचने में आसानी होगी।

क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्वेता पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं से संबंधित मुद्दे प्रमुखता के साथ सदन में उठेंगे इससे महिलाओं को काफी फायदा मिलेगा। उनका कहना है कि नारीशक्ति के सम्मान को लेकर केंद्र सरकार जहां कई तरह की योजनाएं चल रही है वहीं 33 फ़ीसदी का आरक्षण मिलने से महिलाएं लोकसभा और विधानसभा पहुंचेगी। भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री किरन शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाएं प्रतिनिधित्व कर सकेंगी। भाजपा ऊखीमठ महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मीना पुण्डीर ने कहा कि लोक सभा व विधानसभा में महिलाओं द्वारा 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व करने से पूरे देश में महिलाओं के मुद्दों का निदान होगा। भाजपा महिला मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष कुंवरी बर्त्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार महिलाओं के उत्थान को लेकर काम कर रहे हैं। प्रधान पाली सरूणा प्रेमलता पन्त ने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों ही सरकारें महिलाओं के उत्थान को लेकर काम कर रही है। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री विनोद देवशाली, नप अध्यक्ष विजय राणा, प्रधान संगठन संरक्षक सन्दीप पुष्वाण, अध्यक्ष सुभाष रावत, सभासद पूजा देवी, मण्डल अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भटट्, महामंत्री दलवीर नेगी, दर्शनी पंवार, विपिन सेमवाल, कमल रावत, भाजपा गुप्तकाशी मण्डल अध्यक्ष राय सिंह राणा, हेमलता नौटियाल, विजय लक्ष्मी पंवार, कुवर सिंह बजवाल, बवीता भटट्, राकेश नौटियाल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Post

ऊखीमठ : जाम के झाम से जनता परेशान, आखिर कब होगा समाधान?

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ : ऊखीमठ मुख्य बाजार में घंटों जाम लगना आम बात हो गयी है। मुख्य बाजार में घंटों जाम लगने से यातायात का जिम्मा संभाले पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गयी है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पुलिस प्रशासन द्वारा बाजार की यातायात […]

You May Like