ऊखीमठ : सैनिक को सैन्य सम्मान के साथ नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी

ऊखीमठ : शुक्रवार को अरूणाचल प्रदेश के किपीटू पोस्ट पर डयूटी के दौरान शहीद हुए 45 वर्षीय नायब सुबेदार गोपाल राम का उनके पैतृक घाट लुफ्त तोक भणज क्यूजा घाटी में सैन्य सम्मान के साथ नम आँखों से अन्तिम विदाई दी गयी। उनके निधन से उनके पैतृक भणज गाँव सहित सम्पूर्ण क्यूजा घाटी में शोक की लहर छा गयी है तथा परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मूल रूप से क्यूजा घाटी के भणज गांव निवासी नायब सुबेदार गोपाल राम 401 एल टी ए डी रेजिमेंट अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे।

शुक्रवार को डयूटी के दौरान ह्रदय गति रुकने से वे शहीद हो गये थे। सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को नायब सुबेदार फारूख खान के नेतृत्व में भणज गाँव लाया गया था गोपाल राम के पार्थिव शरीर के भणज गाँव पहुंचने पर उनकी पत्नी व परिजन फूट – फूट कर रो पड़े। दोपहर 12 बजे उनके गाँव भणज में उनके पार्थिव शरीर को अन्तिम दर्शनों के लिए रखा गया तथा परिजनों व रिश्तेदारों ने उन्हें नम आंखो से अन्तिम विदाई दी। अन्तिम दर्शन करने के बाद भणज गाँव से उनके पैतृक घाट लुफ्त तोक तक शव यात्रा में कई सैकड़ों जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, परिजन, सेना के अधिकारी,तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए। पूर्व विधायक मनोज रावत,जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी, जिला पंचायत सदस्य सुमन नेगी , 6 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट के मेजर सुरेश सुलहे, सुबेदार आर सी त्रिपाठी , सुबेदार ईसला, नायब तहसीलदार जयकृत सिंह रावत, कुलदीप नेगी सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों व परिजनों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके पैतृक घाट लुफ्त तोक में सैन्य सम्मान के साथ उन्हें सलामी दी गयी तथा सैकड़ों ग्रामीणों ने उन्हें नम आंखो से अन्तिम विदाई दी। उनकी अन्त्येष्टि को उनके पुत्र अंकित ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष अनिल कोठियाल, प्रकाश पुरोहित, कुवर सिंह नेगी, मानवेन्द्र नेगी, डा0 गौरव कठैत, पूर्व प्रधान महेन्द्र रावत, रजपाल लाल,प्रभारी निरीक्षक अगस्त मुनि सदानन्द गैरोला, राजस्व उप निरीक्षक सन्तोष नेगी, ओम प्रकाश, अमित सहित सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, परिजन मौजूद रहे।

Next Post

गौचर : बदरा बने आफत, हर तरफ तबाही का मंजर, कमेडा में हाईवे दो - तीन दिन में खुलने की उम्मीद

बदरीनाथ हाईवे कमेड़ा में सौ मीटर सड़क ढह गई, जिससे यातायात पूरी तरह अवरूद्ध ,गौचर में सम्पर्क मार्ग का पुश्ता टूटने से पांच वाहन नीचे खेत में जा गिरे,तोली गेलुंग में बादल फटने से खेतों को हुआ नुक्सान! केएस असवाल / देवेन्द्र गुसाईं  गौचर : जिले में लगातार हो रही […]

You May Like