
संजय कुंवर
जोशीमठ : जन सेवा कार्यक्रम, नगर पालिका जोशीमठ की प्रदर्शनी रही आकर्षक
प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित जन सेवा कार्यक्रम एक साल बेमिशाल के तहत आज जोशीमठ के रविग्राम खेल मैदान में बहुद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया।
Video Player
00:00
00:00
जिसमें विभिन्न विभागों के स्टाल प्रदर्शनियों में नगर पालिका परिषद जोशीमठ द्वारा लगाए गए सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रतिबंधित सामग्री के बारे में जानकारी देने वाली खास प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी रही। जिसमें सूबे की अंतिम जोशीमठ नगर पालिका द्वारा कूड़े से आमदनी के बारे में अवगत कराया उसकी प्रदर्शनी लगाई गई। एसडीएम जोशीमठ ने स्टालों का निरीक्षण किया,इस प्रकार की प्रदर्शनी उत्तराखण्ड में पहली बार लगाई गयी है। जिससे लोगों में कूड़े के निस्तारण को लेकर जागरूकता आ रही है।