ऊखीमठ : विद्यालयों में सात दिवसीय समर कैंप शुरू

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : विकासखंड की पांच न्याय पंचायतों के विभिन्न विद्यालयों में सात दिवसीय समर कैंप विधिवत शुरू हो गया है। सात दिवसीय समर कैम्प में नौनिहालों को बौद्धिक विकास के साथ गढ़वाली , संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, कुमाऊनी, जौनसारी ,बंगाली सहित विभिन्न भाषाओं की जानकारियां दी जा रही है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट ने जूनियर हाईस्कूल चौमासी , जाल तल्ला , कालीमठ व प्राथमिक विद्यालय कालीमठ में समर कैम्प का विधिवत उद्घाटन करते हुए कहा कि शिक्षा निदेशालय के आदेशों के अनुसार अधिकांश विद्यालयों में समर कैम्प के तहत नौनिहालों को बौद्धिक स्तर में वृद्धि हेतु कई कार्यक्रम आयोजित करने का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने कहा कि सभी अध्यापकों व नौनिहालों को समर कैंपों में बढ़ – चढ़कर भागीदारी करने से विद्यालयों का नाम रोशन होगा तथा नौनिहालों को अनेक जानकारियां हासिल होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व शिक्षा निदेशालय नौनिहालों को बेहतर शिक्षा देने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है सभी नौनिहालों को प्रदेश सरकार व शिक्षा निदेशालय द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेकर जीवन पथ पर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकासखंड के अन्तर्गत उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ऊखीमठ, मानसूना ,फाटा ,मक्कू पीएम श्री राइका गुप्तकाशी, उच्च प्राथमिक विद्यालय पालीफाफंज, खड़िया, देवर,नाला सहित विभिन्न विद्यालयों में समर कैंप आयोजित किये जा रहे हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट के पहली बार सीमान्त गांव चौमासी पहुंचने पर अभिभावकों, ग्रामीणों व नौनिहालों में भारी उत्साह दिखा तथा ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जिला समन्वयक प्रेरणा रतूडी, देवानन्द गैरोला, पंकज बौठियाल, वंशीधर गौड, विजयपाल रावत, मनोज भट्ट, दीपक तिवारी, जय सिंह रावत सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक, नौनिहाल, अभिभावक व ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Post

बदरीनाथ : नूपुर शर्मा ने किए बदरी विशाल के दर्शन

नूपुर शर्मा ने किए बदरी विशाल के दर्शन संजय कुंवर  बदरीनाथ : भारतीय जनता पार्टी की नेता नूपुर शर्मा ने आज बाबा बदरीनाथ मंदिर में दर्शन किए। इस अवसर पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने उनका स्वागत किया और भगवान का प्रसाद भेंट किया। दर्शन के […]

You May Like