ऊखीमठ : द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम के यात्रा पड़ावों पर बनी रौनक

Team PahadRaftar

पंचकेदारों में प्रसिद्ध द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम के कपाट खुलने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने से मद्महेश्वर घाटी में रौनक लौट आई है 

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट खुलने के बाद मद्महेश्वर धाम सहित यात्रा पड़ावों पर रौनक लौटने लगी है। बुधवार को 667 तीर्थ यात्री भगवान मद्महेश्वर के कपाट खुलने के साक्षी बने तथा देर सांय तक तीर्थ यात्रियों का आवागमन जारी रहा। कपाट खुलने के बाद प्रतिदिन सैकड़ों तीर्थ यात्री मद्महेश्वर धाम पहुंचकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं.

 

मद्महेश्वर धाम सहित यात्रा पड़ावों पर तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों व सैलानियों की आवाजाही होने से यात्रा पड़ावों पर धीरे – धीरे रौनक लौटने लगी है।  मद्महेश्वर धाम पहुंचने वाला तीर्थ यात्री मद्महेश्वर धाम में पूजा – अर्चना व जलाभिषेक करने के बाद बूढा़ मद्महेश्वर धाम की हसीन वादियों से रुबरु होकर अपने को धन्य महसूस कर रहा है। मद्महेश्वर धाम सहित यात्रा पडा़व गौण्डार, वनातोली, खटरा, नानौ, मैखम्बा व कूनचट्टी यात्रा पडा़वो पर तीर्थ यात्रियों की आवाजाही होने से स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल उठे है। मन्दिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 741 पुरूष, 349 महिलाएं , 87 नौनिहाल, 16 सन्यासी सहित 1193 तीर्थ यात्री मदमहेश्वर धाम मे पूजा – अर्चना व जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित कर चुके हैं। मन्दिर समिति के प्रकाश पुरोहित ने बताया कि आर के कनोडिया चैरिटेबल ट्रस्ट दिल्ली के चैयरमैन व प्रसिद्ध उघोगपति दिनेश कनोडिया भी मद्महेश्वर धाम पहुंचकर पुण्य अर्जित कर चुके है।

क्यूंजा घाटी कण्डारा गांव निवासी विलोचना रावत ने बताया कि इन दिनों बूढा़ मद्महेश्वर के आंचल में चारों ओर फैले सुरम्य मखमली बुग्यालों के हरियाली से आच्छादित होने के कारण वहाँ की सुन्दरता पर धीरे – धीरे चार चांद लगने शुरू हो गयें है। मन्दिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्वाण ने बताया कि मद्महेश्वर धाम के कपाट खुलने के बाद प्रतिदिन सैकड़ों तीर्थ यात्री जय भोले, बम – बम भोले के उद्घोषों के साथ मद्महेश्वर धाम पहुंच रहे हैं! मदमहेश्वर धाम के व्यापारी बलवीर पंवार ने बताया कि मद्महेश्वर धाम के कपाट खुलने के बाद यात्रा पड़ावों पर धीरे – धीरे रौनक लौटने लगी है! स्थानीय व्यापारी शिवानन्द पंवार ने बताया कि मद्महेश्वर धाम सहित सभी यात्रा पड़ावों पर तीर्थ यात्रियों की आवाजाही होने से मदमहेश्वर घाटी के तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय मे भारी इजाफा होने की सम्भावना बनी हुई है।

Next Post

ऊखीमठ : मां राकेश्वरी जीप टैक्सी यूनियन रासी गौण्डार के दीपक खोयाल बने अध्यक्ष

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ :  द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम की यात्रा से लौटने के बाद तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों ,सैलानियों व प्रकृति प्रेमियों को बेहतर यातायात सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से मदमहेश्वर घाटी के अन्तर्गत पंच केदार श्री मदमहेश्वर धाम मां राकेश्वरी जीप टैक्सी यूनियन रासी गौण्डार का गठन कर अध्यक्ष […]

You May Like