ऊखीमठ : तुंगनाथ महोत्सव समिति के सतीश मैठाणी अध्यक्ष और विकास नेगी बने सचिव

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी

ऊखीमठ : तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश से शीतकालीन गद्दी मक्कूमठ आगमन पर मनाये जाने वाले तुंगनाथ महोत्सव के सफल आयोजन के लिए तुंगनाथ महोत्सव समिति का गठन कर सतीश मैठाणी को अध्यक्ष तथा विकास नेगी को सचिव के साथ ही विभिन्न उप समितियों का गठन कर ग्रामीणों को जिम्मेदारी दी गयी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा तुंगनाथ महोत्सव को जिला स्तरीय करने के घोषणा पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में प्रधान विजयपाल नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तुंगनाथ महोत्सव समिति का गठन करते हुए अध्यक्ष सतीश मैठाणी, उपाध्यक्ष विनोद नेगी, सचिव विकास नेगी, सह सचिव राजेश नेगी, कोषाध्यक्ष सतवीर चौहान के अलावा पंकेश लाल, आशीष चौहान, भगत सिंह रावत, प्रदीप नेगी, विनोद मैठाणी, चन्द्र सिह सदस्य नामित किये गए जबकि प्रधान विजयपाल नेगी, क्षेपस जयवीर नेगी, वन पंचायत सरपंच विजय सिंह चौहान, मठापति राम प्रसाद मैठाणी, बीरबल भटट्, क्षेपस उषाडा़ सुनीता देवी, प्रधान पावजगपुडा अरविन्द रावत, अरविन्द मैठाणी, मदन राणा, योगेन्द्र भण्डारी, श्री चंन्द्र रावत, पूर्व प्रधान जय सिंह चौहान, दशमी देवी मैठाणी व महिला मंगल दल अध्यक्ष लक्ष्मी देवी भण्डारी को संरक्षक मण्डल में रखा गया है। बैठक में सांस्कृतिक समिति में भगवती प्रसाद मैठाणी दिलवर नेगी, गणेश जोशी, निरीक्षक/ आडिटर जीतपाल भण्डारी, दीपक बमोला, मीडिया प्रभारी प्रेम बल्लभ गौड़ , नितिन नेगी को जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में तुंगनाथ महोत्सव के सफल आयोजन के लिए विभिन्न उप समितियों का गठन कर अन्य ग्रामीणों को भी जिम्मेदारी दी जायेगी। वही तुंगनाथ महोत्सव के नव नियुक्त अध्यक्ष सतीश मैठाणी ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी है उनका निर्वहन समर्पित व निस्वार्थ भावना से किया जायेगा तथा भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश से शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ आगमन पर मनाये जाने वाले तुंगनाथ महोत्सव को भव्य रूप देने की सामूहिक पहल की जायेगी।

Next Post

गौचर : डायट प्राचार्य आकाश सारस्वत के निर्देश में प्रावि के प्रधानाध्यापकों का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

केएस असवाल गौचर : निपुण भारत का सपना, सब बच्चे समझे भाषा और गणना। समग्र शिक्षा के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का तीन दिवसीय एफ एल एन प्रशिक्षण का समापन डायट प्राचार्य आकाश सारस्वत के निर्देशन में हुआ। प्राचार्य ने कहा कि सभी प्रधानाध्यापक निपुण भारत के लक्ष्यों को […]

You May Like