ऊखीमठ : सन्दीप पुष्वाण को 17वें बार फिर मिली पीटीए अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : राजकीय अटल उत्कृष्ट इन्टर कालेज ऊखीमठ में पीटीए का गठन कर सन्दीप पुष्वाण को 17 वें बार अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी, जबकि सचिव पद की जिम्मेदारी गौरव असवाल को दी गई है। बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र पर विस्तृत चर्चा की गयी तथा पीटीए की कार्यकारिणी में नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का माल्यार्पण किया गया । विद्यालय परिसर मे निवर्तमान पीटीए अध्यक्ष सन्दीप पुष्वाण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नौनिहालों को गुणात्मक शिक्षा देने सहित अनेक प्रस्तावों पर विशेष चर्चा की गयी तथा पीटीए की कार्यकारिणी का गठन करते हुए अध्यक्ष सन्दीप पुष्वाण, पदेन उपाध्यक्ष प्रधानाचार्य वी पी किमोठी , सचिव गौरव असवाल तथा कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रर्मिला रावत के अलावा विजया देवी, रजनी देवी,बबीता देवी, प्रर्मिला देवी, अनिल सिंह, कैलाशी देवी , शशि देवी, दुलारी देवी, उषा देवी शिशुपाल सिंह सदस्य नामित किये गये।

पीटीए के 17 वें बार अध्यक्ष पद पर आसीन हुए सन्दीप पुष्वाण ने कहा कि विद्यालय परिवार व अभिभावकों द्वारा प्रति वर्ष मुझे जो जिम्मेदारी दी जा रही है उनका निर्वहन लगन व निष्ठा से किया जा रहा है तथा भविष्य मे भी विद्यालय के चहुंमुखी विकास तथा नौनिहालों को बेहतरीन शिक्षा देने के लिए सामूहिक पहल की जायेगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय की चार दीवारी एवं कक्षा – कक्षों के लिए 1 करोड़ 22 लाख तथा रेनोवेशन हेतु 71 लाख रुपए की स्वीकृत शासन स्तर से गतिमान है तथा न्यास निधि से खेल मैदान के विस्तारीकरण की सामूहिक पहल की जा रही है।

Next Post

गोविंदघाट : हेमकुंड साहिब में 96 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रद्धालु हरवंश कौर ने टेका मत्था

संजय कुंवर  हेमकुंड साहिब : गुरु महाराज के प्रति अगाध श्रद्धा की मिशाल, टाटा नगर जमशेदपुर की 96 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रद्धालु हरवंश कौर ने टेका श्री हेमकुंड साहिब दरबार में मत्था। उत्तराखंड के चमोली जनपद की उच्च हिमालई क्षेत्र लोकपाल घाटी में स्थित सिक्ख धर्म स्थल श्री हेमकुंड साहिब […]

You May Like