ऊखीमठ : श्रीराम राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : भगवान श्रीराम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का मंचन संपन्न हो गया है। बड़ी संख्या में रामभक्तों ने राजतिलक में पहुंचकर आशीर्वाद लिया।

ऊखीमठ में संयुक्त रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला मंचन का राम राज्यभिषेक के साथ समापन हुआ। इस दौरान भक्तों ने भगवान राम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंचन के अंतिम दिन हनुमान राम के अयोध्या में पहुंचने का संदेश भरत को देते हैं जिसके बाद भरत ओर शत्रुघ्न हनुमान के साथ राम दल को लेने के लिए भव्य झांकी के साथ जाते हैं। रामलीला मंचन के अंतिम दिन राज्याभिषेक की तैयारियों को लेकर अयोध्या को भव्य तरीके से सजाया गया। पुष्प रथ पर सवार होकर राम लक्ष्मण व सीता अयोध्या की ओर प्रस्थान करते हैं। पारम्परिक वाद्य यंत्रों और पुष्प वर्षा के बीच भगवान राम रामादल के साथ पहुंचते हैं जिनका नगरवासी फूलों एवं श्रीराम के जयकारों के साथ भव्य स्वागत करते हैं। प्रभु राम के साथ माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान के साथ अयोध्या आने पर समस्त देवी देवताओं, ऋषि मुनियों की उपस्थिति में गुरु वशिष्ठ द्वारा प्रभु राम का राज्याभिषेक किया गया। राजगद्दी कार्यक्रम के संपन्न होते ही प्रभु राम, माता सीता के जय-जयकारा लगने लगा। जिसके बाद भगवान राम प्रजाजनों को बहुमूल्य उपहार देते है।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजीव भट्ट ने कहा कि श्री राम के गुणों को हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने रामलीला के सफल आयोजन पर सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। ऊखीमठ में विगत 11 दिनों से निर्देशक भगवती प्रसाद मैठाणी के निर्देशन में रामलीला का आयोजन किया गया था।

इस मौके पर राज्यमंत्री चंडीप्रसाद भट्ट,नगर अध्यक्ष कुब्जा धर्मवान,जिपंस सरोज राणा,प्रीति पुष्पवानजयेष्ठ प्रमुख राकेश नेगी,कुशालसिंह नेगी,उपाध्यक्ष महेश बर्त्वाल,सचिव राजेन्द्र नेगी,कोषाध्यक्ष कैलाश पुष्पवान,पूर्व अध्यक्ष विजय राणा,जयप्रकाश पंवार,वीरेंद्र सिंह पंवार,शिव सिंह पवांर,भूपेंद्र राणा,अंजनेश पंवार,बबलू जंगली,नवीन मैठाणी,संगीता नेगी,रेखा रावत,भगवती प्रसाद सेमवाल,नवीन शैव,प्रकाश रावत,प्रताप सिंह धर्मवान,दीपक नेगी,विनोद नौटियाल,दलबीर रावत,मदन भट्ट,जगदीश लाल,संतोष शैव,पंकज मैठाणी,रेखा रावत,दीपक पुष्पवान,तेजप्रकाश त्रिवेदी,प्रेम सिंह राणा,प्रदीप रावत,मुकुन्दी रावत,प्रियांशु नेगी,विवेक मोहन भट्ट आदि रहे।

Next Post

ऊखीमठ : भगवान तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए श्रद्धालुओं को हुए बंद, अब मक्कूमठ में देंगे दर्शन

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : हिमालय में सबसे ऊंचाई पर विराजमान तृतीय केदार के नाम से प्रसिद्ध भगवान तुंगनाथ के कपाट 11:30 बजे शुभ लग्नानुसार विधि – विधान, वेद ऋचाओं, महिलाओं के मांगल गीतों व स्थानीय वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों पर शीतकाल के लिए बन्द कर दिये गये हैं। कपाट […]

You May Like