ऊखीमठ : सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राइंका गुप्तकाशी का वार्षिकोत्सव संपन्न

Team PahadRaftar

ऊखीमठ : राजकीय इन्टर कालेज कालेज गुप्तकाशी का वार्षिकोत्सव छात्र – छात्राओं के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ संपन्न।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला,  एवं  मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम शुभारंभ अवसर पर छात्राओं द्वारा मां शारदेय वंदना व स्वागत गान प्रस्तुत कर किया। वहीं कार्यक्रम में विद्यालयी छात्राओं द्वारा लोक संस्कृति को लेकर कार्यक्रम जीतू बगड़वाल, मांगल गीत तथा मोबाइल के बढ़ते प्रचलन को लेकर नाट्य कला प्रस्तुत किए साथ कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। वहीं इस अवसर पर   मुख्य अतिथि एवं आमंत्रित अतिथियों के हाथों विद्यालय की पत्रिका द ब्लूमिंग माइंड का विमोचन भी किया गया, पत्रिका में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा  लिखे गए लेख, कविताएं कहानियां एवं विद्यालय का इतिहास वर्णन किया गया है।

कार्यक्रम का विशेष विद्यालय के पूर्व छात्र – छात्राओं जो कि वर्तमान में समाज में उच्च पदों पर आसीन एवं समाज में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे जिनमें एसपी जेलर अभिलाष गैरोला, पुलिस निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी, डॉ मोनिका सजवान, क्लब रिट्रीट सीईओ ज्योति बगवाड़ी, त्रिभुवन चौहान सहित विभिन्न पूर्व छात्रों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा निर्मित मंदिर प्रतिरूप की कलाकृतियां एवं कपड़ों से निर्मित वस्त्र सहित साज सज्जा की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

बतौर मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि समाज में सही दिशा दिखाने का मार्ग विद्यालय है, विद्यालय ही हमें समाज में जाने का ज्ञान प्रशस्त करता है, उन्होंने कहा कि विद्यालय में पठन – पाठन के साथ सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियां होनी आवश्यक हैं, जिस से बच्चों का मानसिक विकास होता है।

ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला ने कहा कि हमारे गुरु हमें समाज में बढ़ने का ज्ञान देते हैं हर बच्चे को गुरु का सम्मान करना चाहिए। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट ने कहा कि अटल उत्कृष्ट राईका गुप्तकाशी के छात्र छात्राएं सदेव शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहते हैं उन्होंने सभी गुरुजनों को  बेहतरीन शैक्षणिक माहौल बनाने हेतु शुभकामनाएं दी। विद्यालय प्रधानाचार्य सुबोध सेमवाल ने सभी आगंतुक अतिथि का कार्यक्रम में पहुंचने हेतु आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पंकज भट्ट ने किया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गुप्तकाशी विशेश्वरी देवी, खंड शिक्षा अधिकारी अतुल सेमवाल, पीटीए अध्यक्ष वंशीधर सेमवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश प्रतिनिधि मदन रावत सहित  स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय शिक्षक , एवं अभिभावक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

 

 

Next Post

गौचर : भाजपाइयों ने बीर बाल दिवस पर लंगर सेवा की आयोजित

केएस असवाल  गौचर : भाजपा गौचर रानीगढ़ मंडल एवं कर्णप्रयाग ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र बद्री नेगी व विक्रम मिंगवाल के नेतृत्व में लंगर सेवा आयोजित कर बीर बाल दिवस मनाया गया। चटपीपल के गलनाऊं के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर आयोजित कार्यक्रम अवसर पर सिखों के दसवें […]

You May Like