ऊखीमठ : जागतोली में तीन दिवसीय दशज्यूला महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ  : पट्टी दशज्यूला की ह्रदय स्थली के रूप में विशिष्ट पहचान रखने वाले जीआईसी जागतोली के खेल मैदान में आगामी 31 अगस्त से 2 सितम्बर तक नन्दाष्टमी के पावन पर्व पर लगने वाले तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव मेले की सभी तैयारियां जोरों पर हैं।

तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव के आयोजन से क्षेत्रवासियों, संस्कृति प्रेमियों , कला प्रेमियों, प्रवासियों व धियाणियां खासे उत्साहित हैं।

जानकारी देते हुए मेला समिति के अध्यक्ष / जिला पंचायत सदस्य सारी जयवर्धन काण्डपाल ने बताया कि 1958 से जागतोली मेले का शुभारंभ हुआ था तथा इस मेले को 2019 में क्षेत्र के युवाओं ने वृहद रूप में आयोजित करते हुए इसे तीन दिवसीय बनाया। यह मेला प्रतिवर्ष नन्दाष्टमी से शुरू होता है। जिसमें स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता, महिला मंगल दलों के कार्यक्रमों के साथ -साथ स्थानीय कलाकारों को मंच दिया जाता है। कहा कि तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव के आयोजन दशज्यूला क्षेत्र को विशिष्ट पहचान मिल रही है तथा उभरते हुए कलाकारो को उचित मंच मिलने के अलावा स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिल रहा है ।

महोत्सव सचिव कालिका काण्डपाल ने कहा कि स्थानीय उत्पादों की विक्री, विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं के स्टालों, उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक रोहित चौहान, शिवानी नेगी, जय केदार कला मंच सहित अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुति इस वर्ष मेले के आकर्षण का केन्द्र होंगे। मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, केदारनाथ विधायक नौटियाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, ब्लाक प्रमुख भुवनेश्वरी देवी सहित जनप्रतिनिधि, स्थानीय कलाकारों, संस्कृति प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता को आमंत्रित किया गया है।

मेला संयोजक निधे किशोर ने बताया कि मेले के पहले दिन स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम व जय केदार कला मंच के कलाकारों द्वारा द्रौपदी चिरहरण की प्रस्तुति दी जायेगी। दूसरे दिन दशज्यूला क्षेत्र के सभी गावों के महिला मंगल दलों की शानदार प्रस्तुतियां होंगी। जबकि तीसरे दिन सुप्रसिद्ध लोकगायक रोहित चौहान की टीम व संस्कृति विभाग के कलाकरों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो प्रस्तुतियों के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के साथ मेले का समापन किया जायेगा। दशज्यूला क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों , महोत्सव समिति के विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों व सदस्यो ने आम जनमानस से तीन दिवसीय जागतोली दश्ज्यूला महोत्सव मे सहभागिता का आवाह्न किया है।

Next Post

ऊखीमठ : 24 अगस्त से भगवती चामुण्डा देवी की दिवारा यात्रा शुरू, तैयारियां पूरी

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : कालीमठ घाटी के ग्रामीणों की अराध्य भगवती चामुण्डा देवी की आगामी 24 अगस्त से 15 वर्षों बाद शुरू होने वाली प्रथम चरण की केदारनाथ देवारा यात्रा की सभी तैयारिया पूरी कर ली गयी है। प्रथम चरण की दिवारा यात्रा के सफल आयोजन के लिए चौमासी , […]

You May Like