ऊखीमठ : घिमतोली के ग्वास गाँव में 11 वर्षो बाद पांडव नृत्य की तैयारियां शुरू

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : पट्टी तल्लानागपुर की सीमांत ग्राम पंचायत घिमतोली के ग्वास गाँव में 11 वर्षो बाद आगामी 22 अक्टूबर से होने वाले पाण्डव नृत्य की सभी तैयारिया शुरू कर दी गयी है।

पाण्डव नृत्य के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर ग्रामीणों को जिम्मेदारियां सौप दी गयी है तथा ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है। धियाणियों व प्रवासियो के ग्वास गाँव की ओर रूख करने से गाँव की चौपालों में रौनक लौटने लगी है। जानकारी देते हुए पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह नेगी ने बताया कि पाण्डव नृत्य मे पाण्डवों के अस्त्र- शस्त्र पाण्डव चौक लाना , मौरू नारेण की स्थापना , तीर्थ दर्शन व तीर्थ स्नान के तहत कार्तिक स्वामी की तीर्थ की यात्रा करना तथा नगर भ्रमण के तहत अनेक तोकों का भ्रमण करने सहित अनेक धार्मिक, आध्यात्मिक, पौराणिक परम्पराओं का निर्वहन किया जायेगा। वन पंचायत सरपंच धर्मेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि पाण्डव नृत्य मे पाण्डवों के तीर्थ दर्शन के बाद पाण्डव लीला का शुभारंभ भी किया जाता है तथा पाण्डव लीला में महाभारत के 18 पात्रों तथा चक्रव्यूह, कर्ण वध ,दुर्योधन वध लीलाओं का मंचन किये जाने की परम्परा युगों पूर्व की है तथा चक्रव्यूह लीला मंचन में विभिन्न गांवों के असंख्य दर्शक चक्रव्यूह लीला मंचन के साक्षी बनते है।

नव युवक मंगल दल अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह नेगी ने बताया की पाण्डव नृत्य में मौरू नारेण का कौथिग बहुत की शानदार होता है क्योंकि मौरू डाली के लिए पाण्डव पश्वाओं को अस्त्र-शस्त्र सहित मीलों दूर पैदल जंगलों में जाना पड़ता है तथा खेत – खलिहानो मे मौरू डाली कौथिग बडा ही रौचक होता है । पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह नेगी ने बताया कि तीर्थ स्नान के तहत पाण्डव सुरगंगा नदी के उदगम स्थल पर तीर्थ स्नान करते हैं तथा तीर्थ दर्शन के तहत पाण्डव कार्तिक स्वामी तीर्थ की यात्रा करने की परम्परा युगों की है। पूर्व वन पंचायत सरपंच सुरेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि पाण्डव नृत्य के दौरान पाण्डव पश्वाओं को अनेक प्रकार के अनुष्ठानों का पालन करना पड़ता है । महिला मंगल दल अध्यक्ष शशि देवी ने बताया कि पाण्डव नृत्य दौरान धियाणियां ,प्रवासियो सहित विभिन्न गांवों के ग्रामीणों का अहम योगदान रहता है तथा ग्रामीणों मे आपसी सौहार्द बना रहता है। भाजपा मण्डल महामंत्री दीपक नेगी ने बताया कि ग्राम पंचायत घिमतोली के विभिन्न गांवो मे पाण्डव नृत्य की कोई समय सीमा निर्धारित नही होती है तथा कुल पुरोहित द्वारा निर्धारित तिथियों पर ही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये जाते है।

Next Post

गौचर : डायट प्राचार्य ने किया गैरसैंण के विभिन्न विद्यालयों का शैक्षिक अनुश्रवण

डायट प्राचार्य ने किया गैरसैंण के विभिन्न विद्यालयों का शैक्षिक अनुश्रवण केएस असवाल  गौचर : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली (गौचर) के प्राचार्य आकाश सारस्वत द्वारा गैरसैंण विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों का शैक्षिक अनुश्रवण किया गया। प्राचार्य द्वारा गैरसैंण विकासखंड के दूरस्थ राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्यूणी मल्ली, राजकीय इंटर […]

You May Like