ऊखीमठ : पांडव नृत्य में चक्रव्यूह मंचन देख भावुक हुए श्रद्धालु

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : पंच केदारों में तृतीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में 13 वर्षों बाद आयोजित पांडव नृत्य में 22 वें दिन भव्य चक्रव्यूह लीला का मंचन किया गया। चक्रव्यूह लीला मंचन में कौरवों द्वारा वीर अभिमन्यु का छल द्वारा किया गया वध का दृश्य बहुत ही मार्मिक रहा। पाण्डव नृत्य में प्रतिदिन सैकड़ों भक्त शामिल होकर पांडवों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

आगामी 18 दिसम्बर को दुर्योधन वध व पाण्डवों के अस्त्र – शस्त्र विसर्जित के साथ पाण्डव नृत्य का समापन होगा। भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में विगत 24 नवम्बर से पांडव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। पाण्डव नृत्य में पाण्डवों के अस्त्र – शस्त्र पाण्डव चौक लाना, गंगा स्नान, नगर भ्रमण सहित अनेक पौराणिक परम्पराओं तथा पाण्डव लीला लाक्षागृह लीला,द्रौपदी स्वयंवर,मोरुदार,द्रोपदी चीर हरण सहित अनेक लीलाओं का मंचन किया गया। जानकारी देते हुए प्रधान विजयपाल नेगी ने बताया कि 13 वर्षों बाद आयोजित पाण्डव नृत्य व लीला में तुंगनाथ घाटी के विभिन्न गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों,प्रवासियों ने शामिल होकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं । पाण्डव नृत्य कमेटी अध्यक्ष नागेंद्र भट्ट ने बताया कि 18 दिसम्बर को गैंडा कौथिग,दुर्योधन वध व पांडवों के अस्त्र शस्त्र विसर्जन के साथ पाण्डव नृत्य व लीला समापन किया जाएगा। पाण्डव लीला कमेटी अध्यक्ष योगेंद्र भंडारी ने बताया कि निर्देशक भगवती प्रसाद मैठाणी के निर्देशन में 11 दिसम्बर से पांडव लीला का शुभारंभ किया गया था तथा लीला में महाभारत के विभिन्न पर्वो के मंचन किया गया। पांडव लीला/ नृत्य के 18वें भव्य चक्रव्यूह लीला का मंचन किया गया जिसमें जयद्रथ – हरीश नेगी,द्रोणाचार्य- सतीश मैठाणी,कर्ण- विकास नेगी,कृपाचार्य -आशीष मैठाणी,अश्वस्थामा -जयदीप नेगी,भुसर्वा -पंकज नेगी,लक्ष्मण -पंकज सिंह,शकुनि- अजय आनन्द नेगी,दुशासन- विनोद मैठाणी,दुर्योधन- नागेंद्र भट्ट,अभिमन्यु की भूमिका में
महेश चौहान रहे। इस मौके पर आचार्य लम्बोदर प्रसाद मैठाणी,मठापति रामप्रसाद मैठाणी,प्रधान शांता रावत,त्रिलोक रावत,मनोरमा देवी,प्रमिला देवी, महावीर नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जयवीर नेगी,विनोद सेमवाल,सुनीता सेमवाल,बुद्धिबल्लभ सेमवाल,सोहन बिष्ट,मनोज मैठाणी,आनन्द सिंह नेगी , प्रबन्धक प्रकाश पुरोहित, बलवीर नेगी, गजेन्द्र चौधरी, माहेश्वर प्रसाद मैठाणी सुरेन्द्र प्रसाद मैठाणी , एस आई देवेन्द्र रावत, दिलवर सिंह नेगी, शिव लाल, प्रदीप नेगी रघुवीर भण्डारी जीतपाल भण्डारी, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष विकास नेगी दीपक बमोला श्रीचंद रावत सहित पाण्डव नृत्य / लीला कमेटी पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि व सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Next Post

पीपलकोटी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का हाट, जैंसाल गांव में ग्रामीणों ने फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत

पीपलकोटी : विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी  के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहुंचे  हाट जैंसाल गांव। ग्रामीणों ने किया फूल मालाओं से भव्य स्वागत। शुक्रवार को दशोली ब्लाक के हाट, जैंसाल गांव पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का   ग्रामीणों व स्कूली छात्रों ने […]

You May Like