लक्ष्मण नेगी
ऊखीमठ : उत्तराखंड आंदोलन की अगुआई करने वाले पर्वतीय गांधी इन्द्र मणि बडोनी के जन्म शताब्दी वर्ष पर उक्रांद द्वारा आयोजित जनजागरण यात्रा के केदारघाटी आगमन पर ग्रामीणों यात्रा का भव्य स्वागत किया। जन जागरण यात्रा उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुंच रही है तथा आने वाले दिनों में चरणबद्ध तरीके से जनपद विभिन्न क्षेत्र में पहुंचेगी।

गुरूवार को जनपद मुख्यालय से शुरू हुई जन जागरण यात्रा के तिलवाडा, आगस्तमुनि , सौडी, चन्द्रापुरी ,भीरी , कुण्ड, ऊखीमठ, गुप्तकाशी सहित विभिन्न यात्रा पडावो पर पहुंचने पर ग्रामीणो ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित जन सभाओं को सम्बोधित करते हुए उत्तराखंड क्रान्ति दल ने प्रदेश में बढ़ते जंगली जानवर के आंतक पर चिन्ता जताई। सरकार को उत्तराखंड के लोगों के प्रति संवेदनशील न होने का आरोप लगाया।

इससे पूर्व उक्रांद कार्यकर्ताओं ने मुनि महाराज की भूमि बचाने के लिये अगस्त्यमुनि में चल रहे आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है अपनी जल, जंगल, जमीन को बचाने और अपनी पहचान बचाने के लिए जनता को जागरूक होना पड़ेगा। वक्ताओं ने कहा कि अपने जल ,जंगल व जमीन को बचाने के लिए हमे ही अपने प्रदेश में लडाई लड़नी पड़ रही तथा लडाई आगे भी जारी रहेगी। ऊखीमठ में जन जागरण यात्रा में शामिल उक्रांद के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी अमर शहीद अशोक कैशिव के स्मारक स्थल पहुंच कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अवसर पर उक्रांद केन्द्रीय महामंत्री देवेन्द्र चमोली, जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिक्वाण, अजीत भंडारी, बलबीर चौधरी, विष्णु कांत शुक्ला, प्रेम सिंह रावत, विपिन विष्ट, रवि राणा, उपेन्द्र पंत आदि शामिल रहे।
