ऊखीमठ : विकासखंड के 34 पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों ने ली शपथ

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : विकासखंड की 34 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई । 32 ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा न होने से उन ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सके।

विभिन्न ग्राम पंचायत के 214 ग्राम पंचायत सदस्यों को न्याय पंचायत  स्तर पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए  खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास की प्रथम कड़ी है इसलिए विकास कार्यों को गति देने के लिए  ग्राम स्तर पर सामूहिक पहल की जायेगी। उन्होने कहा की ग्राम  स्तर पर विकास कार्यों को गति देने के लिए  प्रधानों , ग्राम पंचायत  सदस्यों , गांव के विभिन्न  संगठनो के पदाधिकारियों व आम जनता की सहभागिता अनिवार्य  होनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशो के अनुपालन मे गुरूवार को ग्राम पंचायतों की प्रथम  खुली बैठक का आयोजन होना तय हुआ है तथा प्रथम बैठक में ही आगे की विकास योजनाओं की कार्ययोजना तैयार की जानी है। सहायक  खण्ड  विकास अधिकारी जंगी लाल आर्य ने कहा की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की ईमानदारी , निष्ठा ,  लगन  , समर्पण  भावना से गांवो के विकास को गति मिल सकती है । सहायक खण्ड  विकास अधिकारी पंचायत  बलबीर  लाल ने बताया की न्याय गुप्तकाशी  67 , मनसूना 44 , ऊखीमठ 29 , ल्वारा 28 , फाटा 46 सहित कुल  214 ग्राम पंचायत  सदस्यो को न्याय पंचायत  स्तर पर पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी । इस मौके पर प्रधान  बुरूवा मदन भट्ट,  कालीमठ प्रदीप राणा , जाल मल्ला त्रिलोक रावत,  जाल तल्ला प्रदीप  राणा , रासी सोनिया पंवार, पाली सरूणा बृजेश पंत, उनियाणा विशाम्बरी देवी , उथिण्ड जयकृत कुवर , उषाडा प्रतिपाल बजवाल। फापज आशा देवी , गौरीकुंड कुसुम  देवी , राऊलैंक  बीना देवी , चिलौण्ड बीरबल  राणा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान मौजूद  रहे ।

Next Post

ज्योतिर्मठ : तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आगाज

ज्योतिर्मठ : युवा खेल समिति का तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का शुभारंभ संजय कुंवर ज्योतिर्मठ : युवा खेल विकास समिति ज्योतिर्मठ के तत्वाधान में रवि ग्राम खेल मैदान में आज से तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का आगाज ध्वजारोहण के साथ हो गया है। हॉकी के महान […]

You May Like