ऊखीमठ : केदारनाथ धाम से राष्ट्रीय युवा कांग्रेस ने की सदस्यता अभियान शुरू

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस चुनाव उत्तराखंड के साथ जनपद रुद्रप्रयाग में भी विधिवत शुरू हो चुके हैं जिनको सम्पन्न कराने के लिए युवा कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत केदार धाम से की गई तथा अधिक से अधिक युवाओं को युवा कांग्रेस में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया।

युवा कांग्रेस के जनपद चमोली व रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षक व बिहार कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी मोहित सिंह ने भगवान केदारनाथ के धाम मे पूजा-अर्चना के बाद युवा कांग्रेस के जिला , ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों व सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान 6 अक्टूबर को शुरू हो गया है तथा जो युवा व कार्यकर्ता युवा कांग्रेस के पदों का चुनाव लड़ना चाहता है उसकी नामांकन प्रक्रिया 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक निर्धारित की गयी है तथा सदस्यता अभियान 9 नवंबर से 10 दिसंबर चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता युवा कांग्रेस के लिए निष्ठा , समर्पण की भावना से कार्य करेगा उसे युवा कांग्रेस में उचित सम्मान दिया जायेगा। कहा कि युवा कांग्रेस केन्द्रीय कार्यकारिणी ने युवा कांग्रेस मे अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है तथा युवा कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस को मजबूत करने के लिए युवा कांग्रेस के हर पदाधिकारी व सदस्य को जी तोड़ मेहनत करने की सख्त जरूरत है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कर्मवीर कुवर ने कहा कि युवा कांग्रेस युवाओं को नेतृत्व क्षमता प्रदान करता है पूरे देश व प्रदेश में जनहित के मुद्दो पर युवाओं की आवाज को हमेशा उठाता है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए हर युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता को आगे आना होगा तभी संगठन को मजबूती मिल सकती है । इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष परमजीत रावत, जिला महासचिव अरविंद गोसाई, नीरज नेगी, नरेंद्र बिष्ट, मुकेश रावत सूरज मुरली आदि मौजूद रहे।

Next Post

चमोली : हेमकुंड साहिब व लोकपाल के कपाट आज होंगे बंद

संजय कुंवर  चमोली : हेमकुंड साहिब व लोकपाल के कपाट शीतकाल के लिए आज होंगे बंद। समुद्र तल से 15 हजार फीट की ऊंचाई पर सिखों का पवित्र धाम हेमकुंड व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट आज दोपहर बाद एक बजे शीतलकाल के लिए बंद हो जाएंगे। आज सुबह 10 […]

You May Like