
लक्ष्मण नेगी
ऊखीमठ : राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट के बडे भ्राता व स्वास्थ्य विभाग से चीफ फार्मसिस्ट पद से सेवानिवृत्त करोखी रोडू निवासी 66 वर्षीय विशम्वर दत्त भट्ट के आकस्मिक निधन से तुंगनाथ घाटी में शोक की लहर छा गयी है। उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों , विभिन्न सामाजिक संगठनो , ग्रामीणों व परिजनों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। 66 वर्षीय विशाम्बर भट्ट ने स्वास्थ्य विभाग में रहकर चमोली, पौडी व कुमाऊँ-मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में लम्बी सेवा देकर जन सेवा की है। विगत वर्ष वे स्वास्थ्य विभाग से चीफ फार्मसिस्ट के पद से सेवानिवृत्त हुए थे तथा सेवानिवृत्त के बाद उन्होने तुंगनाथ घाटी के विभिन्न क्षेत्रों में जन सेवा कर हमेशा समाज को समर्पित रहे । मंगलवार देर सांय उन्होने अन्तिम सांस ली तथा बुधवार को उनका अन्तिम संस्कार उनके पैतृक घाट आकाश कामिनी नदी के किनारे गमगीन माहौल मे किया गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ,जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा , शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, गढ़वाल सासंद अनिल बलूनी, पूर्व सांसद तीरथ सिंह रावत, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, रूद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, पूर्व विधायक मनोज रावत, राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, भाजपा ऊखीमठ मण्डल अध्यक्ष दलवीर नेगी , चोपता अर्जुन नेगी, गुप्तकाशी किरन शुक्ला ,केदारनाथ सुभाष रावत , निवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन तिवारी , नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण, पूर्व अध्यक्ष विजय राणा , रीता पुष्वाण, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य रीना बिष्ट , ग्राम पंचायत करोखी प्रशासक पिंकी देवी , मनोरमा देवी ,सन्दीप पुष्वाण, निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य उषा भट्ट, देवी प्रसाद भट्ट, अभिनव भट्ट, दीपक भट्ट, सदानन्द भट्ट, जय कृष्ण सेमवाल, श्रीकृष्ण सेमवाल, मगनानन्द भट्ट, रमेश नौटियाल, अंजनेश पंवार, महेश बर्त्वाल, कुलदीप रावत, विनोद नौटियाल, राजेन्द्र प्रसाद भट्ट, मोहन कान्त भट्ट, योगेश पंत , राजकुमार नौटियाल, सुरेशानन्द सेमवाल, सहित जनप्रतिनिधियो , विभिन्न सामाजिक संगठनो ,ग्रामीण व परिजनो ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

