ऊखीमठ : राज्यमंत्री ऐश्वर्या रावत का फूल मालाओं से भव्य स्वागत

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत का तल्ला नागपुर क्षेत्र चोपता में पहली बार पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

निवर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने महिला आयोग उपाध्यक्ष का फूलमालाओं व पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त बनने के बाद क्षेत्र में पहुंची ऐश्वर्या रावत ने चोपता बाजार और आगर में मंदिर सकलीकरण कार्यक्रम में मौजूद सभी क्षेत्रवासियों का हार्दिक आभार जताते हुए कहा कि आप सभी बड़े बुजुर्गों माता बहनों सभी लोगों के स्नेह से आज मैं इस पद पर खड़ी हूं, केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में धामी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, महिलाओं के सशक्तिकरण मान सम्मान के लिए जो सरकार कार्य कर रही है वह प्रेरणादायक है, मुझे जो धामी सरकार के द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसे मैं सच्चे कर्तव्य निष्ठा के साथ कुशल पूर्वक निर्वहन करूंगी,
वहीं क्षेत्र में पहुंचे भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजय दरमोडा ने महिला आयोग उपाध्यक्ष को बधाई शुभकामनाएं देते हुए अवगत कराया, हमारे क्षेत्र के लिए बड़े गर्व की बात है, कि केदार घाटी से ऐश्वर्या रावत को उत्तराखंड सरकार में महिला आयोग उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) का पद प्राप्त हुआ है, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में आपके द्वारा विशेष सराहनीय कार्य किए जाएंगे।

इस शुभ अवसर पर कार्तिक स्वामी मंदिर समिति के अध्यक्ष विक्रम नेगी, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य सुनीता बर्तवाल, निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट, मण्डल मीडिया प्रभारी मानेंद्र कुमार, महिला आयोग उपाध्यक्ष जनसंपर्क अधिकारी पपेंद्र रावत,जीत सिंह मेवाल, लक्ष्मण बर्तवाल, मण्डल अनु०मोर्चा के अध्यक्ष अमित कुंजवाल, मण्डल युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष योगंबर रावत, आगर प्रधान दिलिप राणा, अभिनंदन गिरी महाराज, लक्ष्मी नेगी, यशवंत नेगी विजयपाल कठैथ,पंचम नेगी आदि सभी क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Next Post

गोविंदघाट : जो बोले सो निहाल के साथ हेमकुंड साहिब यात्रा पथ से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना

संजय कुंवर  गोविन्दघाट : जो बोले सो निहाल के जयकारे के साथ श्री हेमकुंड साहिब आस्था पथ पर पसरी बर्फ हटाने भारतीय सेना का दल हुआ रवाना। श्री हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा तैयारियां शुरू. आस्था पथ से बर्फ हटाने के लिए गोविंद घाट गुरुद्वारे में वाहे गुरु की पवित्र […]

You May Like