ऊखीमठ : केदारघाटी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगासन कर दिया निरोग का संदेश

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : विश्व योग दिवस के अवसर पर केदारघाटी के विभिन्न स्थानों पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गए। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने ब्रह्म बेला पर योगासन के जरिये आम जनमानस को निरोग रहने का सन्देश दिया।

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ, नौनिहालों व आम जनमानस ने जीआईसी के खेल मैदान मे योगासन के जरिये निरोग रहने का सन्देश देकर प्रतिदिन ब्रह्म बेला योगासन का संकल्प लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण के नेतृत्व में नगर पंचायत के अधिकारियों , कर्मचारियों व स्वयंसेवकों ने योगासन किया तथा निरोग रहने का संकल्प लिया। भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष अर्जुन नेगी के नेतृत्व मे भी भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनमानस ने योगासन कर निरोग रहने का संकल्प लिया । राजकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पठाली में सहायक अध्यापक राम सिंह रावत के नेतृत्व मे नौनिहालों योगासन कर प्रतिदिन योगासन करने का संकल्प लिया । तल्लानागपुर, दश्ज्यूला ,क्यूजा घाटी, तुंगनाथ घाटी , मदमहेश्वर घाटी व कालीमठ घाटी मे भी विश्व योग दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये तथा योगासन के जरिए निरोग रहने का सन्देश दिया गया। जीआईसी के खेल मैदान मे विश्व योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व का 11 वां विश्व योग दिवस धूमधाम से मना रहा है तथा योगासन के जरिये निरोग रहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश की योग के क्षेत्र मे विशिष्ट पहचान बन चुकी है तथा हजारो युवा योगासन के जरिए अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए है।

नगर पंचायत सभागार मे आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि योगासन के प्रति आम जनता का लगाव बनता जा रहा है तथा भविष्य मे योगासन आम जनता के लिए निरोग रहने के लिए प्रेरणादायक बनेगा। भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष अर्जुन नेगी ने भी आम जनता से प्रतिदिन योगासन करने का आवाहन किया। राजकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पठाली के सहायक अध्यापक राम सिंह रावत ने नौनिहालों को योगासन की विस्तृत जानकारी दी।

Next Post

गौचर : जनकल्याण लोक सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

गौचर में जनकल्याण लोक सेवा समिति द्वारा 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया केएस असवाल  गौचर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनकल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार के मार्ग दर्शन में समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों सहित आमजन ने प्रतिभाग करते हुऐ खेल […]

You May Like