
लक्ष्मण नेगी
ऊखीमठ : आगामी 1 नवम्बर से 5 नवम्बर तक तल्लानागपुर चोपता के चांदधार में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय तल्लानागपुर औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव के सफल आयोजन के लिए महोत्सव समिति की बैठक उपाध्यक्ष गोकुल लाल टमटा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई तथा महोत्सव के सफल आयोजन व भव्य रूप देने के लिए विभिन्न प्रस्ताव पारित किये गए। बैठक में महोत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह मेवाल के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी तथा कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी व्यापार संघ अध्यक्ष योगम्बर कुनियाल को दी गयी। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि महोत्सव के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय प्रताप सिंह मेवाल ने नेतृत्व में तल्लानागपुर महोत्सव की नींव रखी गयी थी तथा उनके प्रयासों से तल्लानागपुर महोत्सव को प्रति वर्ष भव्य रूप मिल पाया तथा महोत्सव व क्षेत्र के विकास मे उनका योगदान हमेशा तल्लानागपुर के पन्नो पर अंकित रहेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 1 से 5 नवम्बर तक लगने वाले पांच दिवसीय तल्लानागपुर महोत्सव को भव्य रूप दिया जायेगा । यह भी निर्णय लिया गया कि तल्लानागपुर महोत्सव मे विभिन्न विद्यालयों , महिला मंगल दलो ,युवक मंगल दलों तथा स्थानीय कलाकारो के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को वरीयता दी जायेगी तथा विभिन्न विभागो द्वारा स्टालों के माध्यम से ग्रामीणों को विभागीय जानकारी दी जायेगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि तल्लानागपुर महोत्सव से पूर्व चोपता मुख्य बाजार को भव्य रूप से सजाया जायेगा व महोत्सव का आगाज विभिन्न विद्यालयों के मार्च पास से होगा । बैठक में निर्णय लिया गया कि महोत्सव मे टैन्ट व्यवस्था, महोत्सव कवरेज तथा इनामी कूपन लक्की ड्रा का अधिकार महोत्सव समिति को होगा तथा महोत्सव मे विभिन्न खेलो का भी आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर मेला सचिव महेन्द्र नेगी , जिला पंचायत सदस्य सम्पन्न नेगी , प्रधान जाखणी सरोजनी देवी , जगवीर सिंह नेगी , जीत सिंह मेवाल , लक्ष्मण सिंह बर्त्वाल, पंचम नेगी , विनोद रावत , प्रधान बछनी आजाद खत्री , तुगेश्वर महादेव मंदिर समिति अध्यक्ष मानवेंद्र बर्त्वाल , मानवेंद्र सजवाण, रणवीर फर्स्वाण, प्रधान तडाग, अखिलेश नेगी , बीरेन्द्र कुनियाल, जीतराज, दीपक भण्डारी , अरविन्द नेगी , योगम्बर सिंह रावत, प्रधान मयकोटी देवेन्द्र प्रसाद भट्ट, प्रधान कोल्लू भन्नू दलेव राणा , यशपाल सिंह रावत, वन पंचायत सरपंच जाखणी शिवराज सिंह, बृजमोहन सिंह नेगी , आशीष रावत, गगन रावत, आदित्य बर्त्वाल, दीवान सिंह मेवाल, मनीष मेवाल, मनोज कुनियाल, कुलदीप कुनियाल,जीतपाल सिंह , नीरज नेगी , मनमोहन मेवाल सहित महोत्सव समिति पदाधिकारी , सदस्य, जनप्रतिनिधि व व्यापारी मौजूद रहे।

