लक्ष्मण नेगी
ऊखीमठ : जनपद चमोली के दशोली ब्लॉक के खल्ला गांवों के ग्रामीणों की अराध्य देवी श्री सती शिरोमणी माता अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा केदारनाथ धाम से भावुक क्षणों के साथ विदा होकर विभिन्न यात्रा पड़ावों पर देश – विदेश के श्रद्धालुओ को आशीर्वाद देते हुए रात्रि प्रवास के लिए देर सांय शिव – पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण पहुंच गयी है।

श्री सती शिरोमणी अनसूया देवी खल्ला गांव की रथ डोली देवरा यात्रा के त्रियुगीनारायण पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा का भव्य स्वागत किया। सती शिरोमणी अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा गुरूवार को त्रियुगीनारायण से रवाना होकर विभिन्न यात्रा पडावों पर भक्तों को आशीर्वाद देते हुए रात्रि प्रवास के लिए ब्यूग कोरखी गांव पहुंचेगी। 51 वर्षों बाद सती शिरोमणी अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा के आगमन से केदारनाथ घाटी का पग – पग भक्तिमय बना हुआ है।

बुधवार को केदारनाथ धाम मे देवरा यात्रा के साथ भ्रमण पर निकले विद्वान आचार्यों ने ब्रह्म बेला पर पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजाएं सम्पन्न कर भगवती अनसूया ,बाबा केदार, केदार पुरी के क्षेत्र रक्षक भैरवनाथ सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओं का आवाहन कर आरती उतारी तथा देवरा यात्रा ने विभिन्न तीर्थो स्थलो का भ्रमण कर श्रद्धालुओ को आशीर्वाद दिया तथा मन्दिर समिति , केदार सभा ,व्यापार संघ, नगर पंचायत ने भावुक क्षणों के साथ भगवती की देवरा यात्रा को विदा किया । श्री सती शिरोमणी अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा ने बैस कैम्प, लिनचोली , भीमबली , जंगलचटटी , गौरीकुंड, सोनप्रयाग यात्रा पड़ावों पर भक्तों की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दिया तथा व्यापारियों व देश – विदेश के श्रद्धालुओं ने अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री अर्पित कर विश्व कल्याण व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की । देर सांय देवरा यात्रा के त्रियुगीनारायण पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ,तीर्थ पुरोहित समाज व ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया । देवरा यात्रा समिति अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि गुरुवार को देवरा यात्रा त्रियुगीनारायण मे तीर्थ स्नान व तीर्थ दर्शन करने के बाद अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी तथा विभिन्न यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए रात्री प्रवास के लिए ब्यूग कोरखी पहुंचेगी तथा शुक्रवार को सिद्धपीठ कालीमठ, भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर मे दर्शन के बाद बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होगी । इस मौके पर खल्ला गांव के प्रधान कमल सिंह नेगी , आचार्य डा0 शेखर तिवारी, केदारनाथ सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ,पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला , वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्वाण, कुलदीप धर्म्वाण, आशुतोष बिष्ट। मनोज बिष्ट, सुबोध बिष्ट, जीतेन्द्र बिष्ट, राहुल बिष्ट, हरेन्द्र बिष्ट, मुकेश बिष्ट सहित सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।

