ऊखीमठ : भारी बारिश एवं भूस्खलन होने से मद्महेश्वर मार्ग बंद, तीर्थयात्रियों का किया रेस्क्यू

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

उखीमठ : मदमहेश्वर घाटी में हो रही मूसलाधार बारिश से मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर गौण्डार – बनातोली के मध्य सेडूग नाम से विशाल पत्थर के निकट भारी भूस्खलन होने से पैदल मार्ग लगभग 50 मीटर वाश आऊट हो गया है। डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग व ग्रामीण द्वारा लगभग चार दर्जन से अधिक तीर्थ यात्रियों को रेक्स्यू कर गौण्डार गाँव पहुंचा गया है तथा शेष तीर्थ यात्रियों का रेस्क्यू जारी है। प्रशासन द्वारा मदमहेश्वर धाम जाने वाले डेढ दर्जन तीर्थ यात्रियों को गौण्डार गाँव में रोका गया है। मदमहेश्वर घाटी में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण रेस्क्यू कार्य में बार – बार बाधा पहुंच रही है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार आपदा से क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग को सुगम बनाने के लिए एक सप्ताह का समय लग सकता है। मिली जानकारी के अनुसार मदमहेश्वर घाटी में मूसलाधार बारिश होने से गौण्डार – बनातोली के मध्य सेडूग के निकट भारी भूस्खलन होने से 50 मीटर पैदल मार्ग भूस्खलन की भेंट चढ गया था। रविवार सुबह सूचना मिलने पर डी डी आर एफ, एस डी आर एफ, राजस्व विभाग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचने के बाद रेस्क्यू अभियान चलाकर लगभग चार दर्जन तीर्थ यात्रियों का रेस्क्यू कर गौण्डार गाँव पहुंचाया गया है तथा शेष तीर्थ यात्रियों का रेस्क्यू अभियान जारी है। गौण्डार गाँव में 18 से 20 तीर्थ यात्री पैदल मार्ग खुलने के बाद मदमहेश्वर धाम जाने का इन्तजार कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता आर पी नैथानी ने बताया कि सभी विभागों द्वारा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से तीर्थ यात्रियों का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की सामूहिक पहल की जा रही है तथा आपदा से क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग को दुरूस्त करने के लिए 8 मजदूरों को लगाया गया है तथा आपदा से क्षतिग्रस्त पैदल को आवाजाही लायक बनाने मे एक सप्ताह का समय लग सकता है। पूर्व प्रधान बीर सिंह पंवार ने बताया कि आपदा प्रभावित पैदल मार्ग के निचले हिस्से मे मधु गंगा वेग होने से रेस्क्यू अभियान चलाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है फिर सभी विभागो व ग्रामीणों द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए रेस्क्यू अभियान जारी है तथा शाम तक सभी तीर्थ यात्रियों के रेस्क्यू अभियान के जरिये गौण्डार गांव पहुंचने के प्रयास जारी है।

Next Post

गैरसैंण : भराड़ीसैंण में मानसून सत्र की तैयारियां संपन्न, 19 से 22 अगस्त तक सत्र

19 से 22 अगस्त तक गैरसैंण में विधानसभा का मानसून सत्र, प्रशासन ने की सभी तैयारियां पूरी गैरसैंण  गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में 19 से 22 अगस्त तक आयोजित होने वाले मानसून सत्र की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने रविवार को विधानसभा परिसर एवं […]

You May Like