ऊखीमठ : केदारघाटी में लगातार दो दिनों से हो रही भारी बारिश ने आपदा प्रभावितों की उड़ाई नींद

Team PahadRaftar

ऊखीमठ : केदार घाटी सहित विभिन्न इलाकों में विगत 36 घन्टों से अधिक समय से मूसलाधार बारिश होने से आपदा प्रभावितों की रातों की नीद हराम हो गयी है।

हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फबारी होने से तापमान मे भारी गिरावट महसूस होने लगी है। मूसलाधार बारिश के कारण अधिकांश मोटर मार्गो पर भूस्खलन होने से कई गांव खतरे की जद में आ गये हैं । मन्दाकिनी सहित सहायक नदियों के जल स्तर पर भारी वृद्धि होने लगी है। मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र का तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित हो गया है तथा मुख्य बाजारों सहित यात्रा पड़ावों पर सन्नाटा पसरने लगा है वाहनों के पहिये जाम होने से वाहन स्वामियों के सम्मुख आजीविका का संकट बना हुआ है।

जानकारी देते हुए निर्वतमान प्रधान विजयपाल नेगी ने बताया कि भीरी – परकण्डी – मक्कू मोटर मार्ग पर भूस्खलन होने से मोटर मार्ग पर विगत तीन दिनो से आवाजाही ठप है जबकि ताला – दुर्गाधार- पावजगपुडा मोटर जगह – जगह आपदा की भेंट चढ गया है । नवदीप नेगी ने बताया कि कुण्ड- चोपता नेशनल हाईवे पर जैबरी के निकट भूस्खलन होने व दरारे पडने से हाईवे का बड़ा हिस्सा कभी भी मन्दाकिनी के वेग में समा सकता है जबकि नेशनल हाईवे पर डुगर के ऊपर दरारे पड़ने से डुगर गांव के 15 से 20 परिवारों को खतरा बना हुआ है । प्रधान उषाडा प्रतिपाल बजवाल ने बताया कि ताला तोक में भूस्खलन निरन्तर जारी है तथा आकाशकामिनी नदी का जल स्तर बढने से नेशनल हाईवे का नामोनिशान मिट सकता है। बुद्धि सिंह चौहान ने बताया कि रूद्रप्रयाग – गौरीकुंड नेशनल हाईवे पर सेमी व भैसारी के निचले हिस्से मे भूस्खलन होने से आने वाले समय मे बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता है । ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी ने बताया कि मदमहेश्वर घाटी के तापमान भारी गिरावट महसूस होने से ग्रामीण सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह मे गर्म कपड़े पहनने के लिए विवश हो गये है। प्रधान बुरूवा मदन भट्ट ने बताया कि ऊखीमठ- मनसूना – रासी मोटर मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन होने से ग्रामीण जान जोखिम मे डालकर आवाजाही करने को विवश बने हुए तथा सरस्वती के जल स्तर उफान में आने के कारण आपदा प्रभावितों की चिन्तायें  बढ़ने लगी है।

Next Post

उर्गमघाटी : भव्य नंदा महोत्सव के बाद नन्दा स्वनूल कैलास को हुई विदा

भर्की गांव में वर्षा के बीच भव्य नंदा महोत्सव आयोजित, जागरों से मां नंदा को कैलास के लिए किया विदा, इस दौरान मैतियों की आंखें छलछला उठी रघुबीर नेगी  उर्गमघाटी : भारी वर्षा के बीच कुछ पल मायके में अपने मैतियों, बहिनों – भाइयों से भेंटकर भगवती नन्दा स्वनूल आज […]

You May Like