ऊखीमठ : उत्तराखंड हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में विद्या मंदिर के चार छात्रों ने मेरिट सूची में बनाई जगह

Team PahadRaftar

ऊखीमठ : उत्तराखंड हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के चार छात्रों  ने मेरिट सूची में बनाई जगह, क्षेत्र में खुशी की लहर।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज उखीमठ के चार छात्र इस बार हाई स्कूल परीक्षा की प्रदेश मेरिट लिस्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराने में सफल रहे। जिसमें छात्र अनिक सिंह ने जहां 97.4% अंक लेकर प्रदेश में 9वां स्थान हासिल किया है, वहीं शुभम सिंह ने 97% अंको के साथ प्रदेश वरीयता सूची में 11वां स्थान प्राप्त किया है और 95.6% अंकों के साथ छात्र सुजल राणा ने भी हाई स्कूल परीक्षा में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 18वां स्थान हासिल किया है, तो प्रिंस सिंह भी 94.2% अंक लेकर प्रदेश वरियता सूची में 25 वें रेंक पार आया है।

विद्यालय के 12वीं के प्रतिभावान छात्र अंजुल सिंह बजवाल ने अपने विद्यालय में बेहतर परिणाम के साथ 85.6%अंक लेकर अपने विद्यालय में टॉप रेंक हासिल की है। विद्यालय के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के इस शानदार प्रदर्शन पर अध्यापकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Next Post

जोशीमठ : बालिका इंटर कालेज के हाईस्कूल में 28 और इंटरमीडिएट में 43 छात्राएं रही प्रथम

जोशीमठ : पीएम श्री राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज ज्योर्तिमठ में परीक्षा परिणाम 2025 का आगाज परीक्षा में गुणात्मक सुधार के साथ हुआ परिषदीय परीक्षाओं में कक्षा 10th में राजकीय आदर्श बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज की 28  छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया 21 छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं […]

You May Like