ऊखीमठ : घिमतोली–स्वारी ग्वास लिंक मोटर मार्ग का शिलान्यास, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति

Team PahadRaftar

घिमतोली–स्वारी ग्वास लिंक मोटर मार्ग का शिलान्यास,  क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति 

लक्ष्मण नेगी 

उखीमठ : जिला योजना के अन्तर्गत स्वीकृत घिमतोली–स्वारी ग्वास लगभग सवा किलोमीटर लिंक मोटर मार्ग का शिलान्यास केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल द्वारा विधिवत रूप से किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

 

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक आशा नौटियाल ने नारियल फोड़कर तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से गांवों की आर्थिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि लिंक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेत्र में तीर्थाटन, पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।  कहा कि शीघ्र स्वारी ग्वास – कार्तिक स्वामी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करने की सामूहिक पहल की जायेगी।  शिलान्यास अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सम्पन्न नेगी, जयवर्धन काण्डपाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मगन सिंह नेगी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अर्जुन नेगी, कार्तिकेय  मन्दिर समिति प्रबंधक पूर्ण सिंह नेगी, बलदेव सिंह नेगी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान कविता देवी तथा संचालन भाजपा मण्डल महामंत्री दीपक नेगी ने किया।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने भी विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोटर मार्ग क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसके पूरा होने से गांवों के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि सड़क बनने से क्षेत्र में पर्यटन और स्वरोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य फलासी दिनेश नेगी, पूर्व प्रधान बसन्ती देवी , महेन्द्र सिंह नेगी, प्रह्लाद गुसाई, चण्डी प्रसाद सेमवाल, बृजमोहन सिंह नेगी, हेमा काण्डपाल, विवेक काण्डपाल, विनोद रावत, सूरजी देवी, वन पंचायत सरपंच उदय सिंह नेगी, शिवराज सिंह नेगी, धर्मेंद्र सिंह नेगी, ग्राम पंचायत महिला मंगल दल अध्यक्ष विनीता देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष शशि देवी , सुनीता देवी, विजया देवी, कार्तिकेय कीर्तन मण्डली पूर्व अध्यक्ष राजेश्वरी देवी, जसोदा देवी, सन्तोषी देवी, वन्दना देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Next Post

देहरादून : डाइवर्स वूमेन फॉर डाइवर्सिटी इंटरनेशनल फेस्ट 2026 का समापन

देहरादून। Navdanya के बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन फार्म में आयोजित ‘डाइवर्स वूमेन फॉर डाइवर्सिटी इंटरनेशनल फेस्ट 2026’ का रविवार को समापन हो गया। तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का विषय “क्लाइमेट रेज़िलिएंस एंड रीजेनेरेशन” रखा गया था। कार्यक्रम की शुरुआत 6 मार्च को Dehradun में हुई थी, जो 8 मार्च को International […]

You May Like