
लक्ष्मण नेगी
ऊखीमठ : केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की 16 सदस्यीय टीम का सेंचुरी वन अधिनियम क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन मद्महेश्वर धाम में वन विभाग द्वारा चार अवैध अतिक्रमण का हटा दिये गये हैं तथा अब तक विभाग द्वारा पैदल मार्ग सहित मद्महेश्वर धाम तक 12 अवैध अतिक्रमण हटा दिये गये हैं।
केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की 16 सदस्यीय टीम ने अतिक्रमण करने वालो को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सेन्चुरी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा तथा भविष्य में जो लोग अवैध अतिक्रमण करेंगे उसे हटा दिया जायेगा।
बता दें कि केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग द्वारा बीते दिवस खटारा से कूनचट्टी तक आठ अवैध अतिक्रमण को हटाया गया था तथा आज वन विभाग की 16 सदस्यीय टीम द्वारा मद्महेश्वर धाम में चार अवैध अतिक्रमण को हटा दिये गये हैं । वन विभाग के अधिकारियो का कहना है कि प्रकृति व बुग्यालों के संरक्षण व संवर्धन के लिए न्यायालय सख्त हो चुका है तथा न्यायालय के आदेशो पर ही अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है तथा भविष्य में किसी भी स्थान पर अवैध अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटा दिया जायेगा तथा विरोध करने वालो के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। वहीं दूसरी ओर बेरोजगार युवाओं व हक – हकूकधारियों का कहना है कि सरकार व वन विभाग को पर्यटन नीति बनाकर युवाओं को रोजगार से जोड़ना चाहिए।

