ऊखीमठ : सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पांच दिवसीय तल्लानागपुर महोत्सव का आगाज

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : पांच दिवसीय तल्ला नागपुर औद्योगिक विकास कृषि एवं पर्यटन महोत्सव का आगाज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हो गया है। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के नौनिहालों ने मुख्य बाजार से लेकर मेला स्थल तक मार्चपास किया तथा जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुण व केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने मार्च पास को सलामी दी।

महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर नौनिहालों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी जिसका दर्शकों ने देर सांय तक भरपूर आनन्द उठाया। पांच दिवसीय तल्ला नागपुर महोत्सव के आयोजन से क्षेत्र में रौनक लौटने लगी है। पांच दिवसीय तल्ला नागपुर औद्योगिक विकास कृषि एवं पर्यटन महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि मेले हमारे संस्कृति के द्योतक है तथा संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए सामूहिक पहल होने चाहिए। उन्होंने कहा कि मेलो के आयोजन से सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है तथा युवा पीढी मे नव ऊर्जा का संचार होने के साथ उभरते कलाकारो को उचित मंच मिलता है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वर्षो के कार्यकाल में हिमालय क्षेत्र को विशिष्ट पहचान मिली है। जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि चोपता में वर्षो से अधर में लटके पालीटेक्निक भवन निर्माण के लिए शीध्र वन मंत्री से वार्ता की जायेगी तथा चोपता मे भूमि हस्ताक्षरित होते ही पशुपालन भवन का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने मेला समिति को तीन लाख रुपए देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि मेले मिलन के प्रतीक है तथा मेलो के आयोजन से जनमानस में आपसी सौहार्द बना रहता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे देश व प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है । उन्होने प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा के सन्मुख वर्षो से अधर से लटके पालीटेक्निक के भवन निर्माण को पूरा करने , स्वारी ग्वास- कार्तिक स्वामी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शीध्र शुरू करने सहित तल्लानागपुर के विभिन्न क्षेत्रो की अनेक समस्याओं से रूबरू करवाकर निराकरण की मांग की। महोत्सव कार्यकारी अध्यक्ष योगम्बर कुनियाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया जबकि कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर महोत्सव के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय प्रताप सिंह मेवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।

महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर सरस्वती विद्या मन्दिर सतेराखाल, सरस्वती शिशु मन्दिर , जूनियर हाई स्कूल , जी आई सी चोपता के सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुतियों का दर्शकों ने देर सांय तक भरपूर आनन्द उठाया! महोत्सव में स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेदिक, आजीविका, पशुपालन , बाल विकास, उद्यान, कृषि, भारतीय स्टेट बैंक सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर ग्रामीणों को विभागीय जानकारियां दी जा रही है।

कार्यक्रम का संचालन महोत्सव मीडिया प्रभारी लक्ष्मण सिंह बर्त्वाल व जगवीर सिंह नेगी ने सयुक्त रूप से किया जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान कुण्डा दानकोट साधना देवी ने की । इस मौके तुंगेश्वर मन्दिर समिति अध्यक्ष मानवेंद्र बर्त्वाल, जिला पंचायत सदस्य चोपता सम्पन्न नेगी , सतेराखाल, गम्भीर बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनीता बर्त्वाल, भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष अर्जुन नेगी , महामंत्री दीपक नेगी , भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमन जमलोकी , अंजू नौटियाल, जीत सिंह मेवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष त्रिलोचन भट्ट, महोत्सव उपाध्यक्ष गोकुल लाल टमटा, सचिव महेन्द्र नेगी , कोषाध्यक्ष दीप राणा, पंचम सिंह नेगी, विनोद रावत, अमित प्रदाली, दुर्गा करासी, गजाधर वशिष्ठ, प्रधान आजाद खत्री , दलीप सजवाण, सरोजनी देवी , देवेन्द्र भट्ट, प्रियंका देवी , सीता देवी , शंकर नेगी , मीनाक्षी बर्त्वाल, सूरजपाल गुसाई, पूर्ण सिंह नेगी , यशपाल सिंह नेगी सहित महोत्सव समिति पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, स्थानीय व्यापारी, विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक, नौनिहाल, अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Post

गोपेश्वर : जिला प्रशासन ने आयोजित की भव्य इगास बग्वाल

जिला प्रशासन ने आयोजित की भव्य इगास बग्वाल गोपेश्वर : चमोली जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को इगास बग्वाल का भव्य आयोजन किया गया। गोपेश्वर पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम का जिलाधिकारी गौरव कुमार व पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। पुलिस मैदान […]

You May Like