ऊखीमठ : मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र कुमार बिष्ट की अपर निदेशक पद पर प्रोन्नति पर दी भावभीनी विदाई

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र कुमार बिष्ट की अपर निदेशक पद पर प्रोन्नति के उपरान्त विभिन्न संगठनों, कार्यालय कार्मिकों की ओर से विदाई दी। इस दौरान सीईओ0 पीके बिष्ट ने कहा कि मौजूदा वक्त के साथ अपडेट रहकर निष्टा, समर्पण से कार्य करना जरूरी है। उन्होंने जिला प्रशासन से मिले सहयोग के प्रति भी आभार जताया।

जिला शिक्षा अधिकारी प्राशि एवं समग्र शिक्षा की और से आयोजित विदाई समारोह में मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र कुमार बिष्ट ने कहा कि, शिक्षा विभाग में सेवा का अवसर सौभाग्य की बात है उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा महकमा होने के कारण चुनौतिया अधिक हैं किन्तु निष्टा व समर्पण से हर बाधाऐं दूर हो जाती है। उन्होंने अधीनस्थ कार्मिकों को सलाह देते हुए कहा कि हाई टेक युग में कार्मिकों को स्वयं भी अपडेट होना होगा। सीईओ बिष्ट ने जिला प्रशासन एवं विकास विभाग से मिले सहयोग के प्रति भी आभार जताया साथ ही प्राथमिक शिक्षक संघ, राजकीय शिक्षक संघ, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ एवं मिनिष्ट्रियल एसोसिएशन के सकारात्मक प्रयासों की भी सराहना की।

जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चैधरी ने निर्वतमान मुख्य शिक्षा अधिकारी की प्रोन्नति पर बधाई दी व उनके निर्देशन में विभाग को मिली उपलब्धियों पर आभार जताया इस मौके पर वित अधिकारी चन्द्रप्रकाश सती, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अनुज भद्री ,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी करणजीत सिंह रौथाण, पीएम पोषण एवं समग्र शिक्षा के सभी समन्वयक एवं कार्मिक मौजूद रहे चतुर्थ वर्गीय संघ से अबदुल नफीस खान ने पुष्प गुच्छ भेंट की, विदाई समारोह के दौरान श्री बिष्ट  व उनकी पत्नी रंजना को फूल मालाओं से भव्य स्वागत करते हुए स्मृति चिहन एवं शाल भेंट की गई। संचालन पीएम पोषण प्रभारी वीरेन्द्र कठैत ने किया।

उधर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम झिक्वाण, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष आलोक रौथाण, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष लखपत लिंगवाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विनोद मणी, जगजीत राम कुंवर, सहित कार्यालय कार्मिकों की और से स्मृति चिहन भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

Leave a Reply

Next Post

ज्योर्तिमठ : कुंवारी पास रूट से जुड़े गांवों के युवाओं को तीन दिवसीय ईको-टूरिज्म का प्रशिक्षण का आगाज

पहाड़ रफ्तार  ज्योर्तिमठ : नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के सौजन्य से कुंवारी पास रूट से सटे गांवों के युवाओं को तीन दिवसीय ईको टूरिज्म ट्रैनिंग फॉर माउंटेंस गाइड्स और बर्ड वाचिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू। नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क ज्योतिर्मठ के सौजन्य से डीएफओ नन्दा देवी IFS अभिमन्यु के दिशा-निर्देशन में […]

You May Like