लक्ष्मण नेगी
ऊखीमठ : तल्लानागपुर के ग्रामीणों की कुल देवी व चोपता फलासी में जगत कल्याण के लिए तपस्यारत भगवती चण्डिका की 25 वर्षों बाद आयोजित देवारा यात्रा के भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर पहुंचने पर मन्दिर समिति के विद्वान आचार्यो, अधिकारियों, कर्मचारियों व ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जबकि पठाली गांव में महिलाओं व ग्रामीणों ने दिवारा यात्रा को भावुक क्षणों के साथ विदा किया।

भगवती चण्डिका की दिवारा यात्रा के ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ आगमन पर भगवान केदारनाथ व भगवान मदमहेश्वर के 25 वर्षों बाद ऐतिहासिक मिलन के हजारों श्रद्धालु साक्षी बने। 25 वर्षो बाद दिवारा यात्रा के ऊखीमठ आगमन से क्षेत्र में भक्ति व आस्था का अनूठा संगम बना हुआ है। भगवती चण्डिका इन दिनों उत्तर देवारा के तहत विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दे रही है।

मंगलवार को भगवती चण्डिका की दिवारा यात्रा ओंकारेश्वर मन्दिर से विदा होकर विभिन्न यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए रात्रि प्रवास के लिए भीरी पहुंचेंगी । भगवती चण्डिका के दिवारा यात्रा के ऊखीमठ आगमन पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण व बदरी – केदार मन्दिर समिति द्वारा दिवारा यात्रा में साथ चलने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई। लगभग 6 माह तक भगवती चण्डिका चारों दिशाओं का भ्रमण करेंगी तथा चारों दिशाओं के भ्रमण के बाद घर देवारा के तहत भगवती चण्डिका विभिन्न गांवों का भ्रमण करेगी व विशाल यज्ञ के साथ 25 वर्षों बाद आयोजित दिवारा यात्रा का समापन होगा।
सोमवार को पठाली गांव में विद्वान आचार्यो आचार्य जगदम्बा बेजवाल, त्रिलोचन भट्ट , दिनेश बेजवाल, मनीष बेजवाल ने ब्रह्म बेला पर पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजाये समपन्न कर भगवान केदारनाथ, मदमहेश्वर, ओंकारेश्वर महादेव , भोलेश्वर महादेव व भगवती चण्डिका सहित 33 कोटि देवी- देवताओं का आवाह्न कर आरती उतारी तथा ठीक 10 बजे भगवती चण्डिका की दिवारा यात्रा ने पठाली गांव का नगर भ्रमण कर ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दिया तथा देवारा यात्रा के नगर भ्रमण के दौरान ग्रामीणो ने लाल – पीले वस्त्र व अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री अर्पित कर विश्व समृद्धि व क्षेत्र के खुशहाली की कामना की। देवारा यात्रा ने भोलेश्वर महादेव मे तीर्थ दर्शन करने के बाद ऊखीमठ मुख्य बाजार सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया तथा देवारा यात्रा के ओंकारेश्वर मन्दिर पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। देवारा यात्रा समिति अध्यक्ष मानवेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि भगवती चण्डिका उत्तर दिवारा के तहत ऊखीमठ क्षेत्र का भ्रमण कर रही है तथा आगामी दिनो मे दिवारा भीरी, चन्द्रापुरी , अगस्तमुनि क्षेत्रो का भ्रमण करेगी तथा इस दौरान अनेक धार्मिक, आध्यात्मिक, पौराणिक परम्पराओ का निर्वहन किया जायेगा।
इस मौके पर राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, वरिष्ठ पुजारी शिव शंकर लिंग, बागेश लिंग, कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी , प्रधानाचार्य वी पी किमोठी , बद्रीनाथ केदारनाथ मन्दिर समिति सदस्य विनीत पोस्ती, राज्य महिला आयोग सदस्य दर्शनी पंवार, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख प्रबल सिंह नेगी , प्रबन्धक कल्याण सिंह नेगी, उपाध्यक्ष दलवीर राणा , कोषाध्यक्ष यशवन्त सिंह नेगी , सचिव पूर्ण सिंह खत्री , व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट, दीपक कुवर सभासद सरला रावत, सते सिंह नेगी, प्रधान मनवर नेगी , रमेश नौटियाल, नवदीप नेगी , पूर्व क्षेपस ऊषा भट्ट, यशपाल रावत , नीरज नेगी , सुनील राणा , धीर सिंह नेगी , प्रदीप बर्त्वाल, मुकेश मेवाल, मनीष मेवाल, दीपक पंवार, सहित पठाली व ऊखीमठ के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
