ऊखीमठ : भगवती चामुण्डा की देवारा यात्रा का त्रियुगीनारायण में पुष्प वर्षा से स्वागत

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : काली मठ घाटी के सीमांत गांवों के ग्रामीणों की अराध्य भगवती चामुण्डा की देवारा यात्रा के शिव – पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया तथा 15 वर्षों बाद भगवती चामुण्डा व शिव पार्वती ऐतिहासिक मिलन के सैकड़ों श्रद्धालु साक्षी बने।

मंगलवार को दिवारा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए भगवती गैरा की तपस्थली गौरीकुंड पहुंचेगी। भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के आयोजन से केदार घाटी के हर गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है तथा भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दे रही है तथा ग्रामीण श्रद्धा भाव से भगवती चामुण्डा की पूजा – अर्चना कर मनौती मांग कर विश्व कल्याण व क्षेत्र के खुशहाली की कामना कर रहे है।

सोमवार को ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्य अमित देवशाली , राजेन्द्र प्रसाद देवशाली , राहुल देवशाली , हिमांशु भट्ट और , पुरूषोत्तम भट्ट ने केदारनाथ यात्रा के अहम पड़ाव सीतापुर मे पंचाग पूजन के तहत विधि – विधान से अनेक पूजाएं सम्पन्न कर भगवती चामुण्डा , भगवान केदारनाथ सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओं का आवाहन कर आरती उतारी तथा ठीक 10 बजे भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई। भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के शिव पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण के लिए रवाना होने पर ब्राह्मणों ने वेद ऋचाओं , महिलाओ ने मांगलिक गीतो , भक्तो ने जय माता के उद्घोषों , स्थानीय वाद्य यंत्रों की मधुर धुनो से दिवारा यात्रा की अगुवाई की। देर सांय दिवारा यात्रा के शिव पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया । समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी , ने बताया कि बुधवार को भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा बैस कैम्प तथा गुरुवार को केदारनाथ धाम पहुंचेगी तथा केदारनाथ मे तीर्थ दर्शन व तीर्थ स्नान के बाद दिवारा यात्रा की वापसी होगी । इस मौके संरक्षक कृपाल सिंह राणा , त्रिलोक सिंह रावत, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी , सचिव कीरथ सिंह राणा , कोषाध्यक्ष योगम्बर सिंह रावत , दिनेश सत्कारी , मोहन सिंह राणा , मुलायम सिंह तिन्दोरी , मठापति परशुराम गैरोला, हर्षमणि तिवारी , राजेश प्रसाद भट्ट, सर्वेशानन्द भट्ट, सच्चिदानंद पंचपुरी , प्रमोद रावत, बलवीर रावत, मोहन तिन्दोरी , सुभाष तिन्दोरी, नवीन राणा , विनोद राणा , पवन रावत , गोविन्द राणा, विजय सिंह, सूरज राणा , सहित त्रियुगीनारायण व सीतापुर गावो के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Next Post

ऊखीमठ : महिलाओं को दिया डिजिलिटीकरण लेन - देन का प्रशिक्षण

ऊखीमठ : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व हिमोत्थान सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान मे ब्लॉक सभागार में ब्लॉक मिशन प्रबन्धन इकाई के अन्तर्गत लोकोस ऐप का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में लोकोस ऐप के जरिये तीन दर्जन गांवों की विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को डिजिलिटीकरण लेन – […]

You May Like