ऊखीमठ : कांग्रेसियों ने मनाया 139 वां स्थापना दिवस

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की 139 वें स्थापना दिवस नगर क्षेत्र ऊखीमठ में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी अमर शहीद अशोक कैशिव के स्मारक पर माल्यापर्ण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत ने कहा कि पूरे देश में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की 139 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है! उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश को विकास के पायदान पर पहुंचा है ! उन्होंने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की स्थापना के इतिहास के बारे में और देश हित में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों के द्वारा लिए गए निर्णयों को बता कर अवगत कराया। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत ने केन्द्र व प्रदेश सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि मंहगाई आज चरम है तथा युवा रोजगार के लिए दर – दर भटकने के लिए मजबूर बना हुआ है! उन्होंने कहा कि ऊर्जा प्रदेश में अघोषित विधुत कटौती से विद्युत व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों का व्यवसाय चौपट हो चुका है! उन्होंने कहा कि पर्यटन व तीर्थाटन को बढ़ावा देने का ढिंढोरा पीटने वाली प्रदेश सरकार आज युवाओं की रोजी – रोटी के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी लोक सभा व नगर निकाय चुनावों में जुट जाने का आवाह्न किया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रदीप धर्म्वाण ने कहा हर कार्यकर्ता को अभी से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटना होगा तथा बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती देने के लिए प्रयास करना होगा! इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष रणजीत रावत, कैलाश पुष्वाण, दिनेश चन्द्र सेमवाल, सुरेन्द्र पुष्वाण, धर्मेन्द्र पुष्वाण सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

Next Post

जोशीमठ : सीमांत की चोटियां बर्फ बिन हैं सूनी

औली :उच्च हिमालय में जलवायु परिवर्तन की आहट,दिसंबर की उल्टी गिनती शुरू गढ़वाल हिमालई पर्वत श्रंखला दिख रही बर्फ बिन सूनी सूनी संजय कुंवर  चमोली जनपद की गढ़वाल हिमालई पर्वत श्रृंखलाएं बर्फबारी बिना इन दिनों पूरी तरह सूनी सूनी नजर आ रही है, जानकारों की माने तो कहीं न कहीं […]

You May Like